Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा में शादी के बंधन में बंधा कपल, 500 बेजुबानों को दी भव्य पार्टी, हो रही सराहना
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा में शादी के बंधन में बंधा कपल, 500 बेजुबानों को दी भव्य पार्टी, हो रही सराहना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. शादियां तो आपने बहुत सी देखी होंगी. लेकिन ओडिशा के भुवनेश्वर में एक ऐसी शादी हुई, जिसकी चर्चा जरूरी है. भारतीय शादियों में डेकोरेशन और दावत पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है. और हां, खाना भी खूब बर्बाद होता है. लेकिन इस शादी ने लोगों को एक नया विचार दिया है जो काबिल-ए-तारीफ है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, यूरेका आपटा और उनकी पत्नी जोआना ने अपनी शादी के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को शानदार दावत देने की बजाय 500 बेजुबानों को खाना खिलाकर लोगों का दिल जीत लिया.

    तीन साल पहले किया था यह फैसला

    इस कपल ने तीन साल पहले एक-दूसरे से ये वादा किया था. यूरेका आपटा पेशे से इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर हैं. जबकि पत्नी जोआना एक डेंटिस्ट हैं. दोनों ने एनिमल वेलफेयर एनजीओ इकमारा की मदद से जानवरों को खाना खिलाया और उनकी बेहतरी के लिए एनजीओ को कुछ पैसे भी दान किए.

    ये थी ऐसा करने की वजह

    शादी से दो दिन पहले कपल ने एक एनिमल शेल्टर जाकर जानवरों के लिए दवाईयां व खाना दान किया. और हां, जब 25 सितंबर को वे शादी के बंधन में बंध रहे थे तो शहर भर के स्ट्रीट डॉग्स और बाकी जानवरों को खाना खिलाया जा रहा था. इस विचार के पीछे दूल्हे की मां थीं, जिनकी कुछ समय पहले कैंसर से मृत्यु हो गई. बेटा, मां को श्रद्धांजलि देना चाहता था. इसलिए उसने इस खूबसूरत काम के लिए अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को चुना. बता दें, शादी बेहद सिम्पल अंदाज में हुई थी.

    भविष्य में जारी रखेंगे यह नेक काम

    रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने साल की शुरुआत में एक डॉग को भी बचाया था. दरअसल, वो डॉग एक एक्सीडेंट में घायल था, जिसके लिए शेल्टर तलाशने के दौरान उन्हें एनजीओ के बारे में पता चला था. वे बेजुबानों की हालात देखकर इतने निराश हुए कि उन्होंने उसी वक्त जानवरों की मदद के लिए चैरिटी का फैसला कर लिया. कपल ने जिंदगी की नई शुरुआत के साथ इस नेक काम को आगे बढ़ाने का निश्चिय किया है. मतलब, वे बेजुबानों की मदद का काम जारी रखेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में बलात्कारियों को अब होगी फांसी, शेख हसीना कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी
    Next Article बंगाल में मनाया जाएगा दुर्गा पूजा का जश्न, इन नियमों का करना होगा पालन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.