Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

    विधायक ने पत्र के माध्यम से कहा है कि यह घटना अत्यंत चिंताजनक है। जिस पुलिस व्यवस्था पर महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी है, उसी व्यवस्था के एक कर्मी पर थाना परिसर के भीतर इस तरह का गंभीर आरोप लगना कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

    उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित कराने, थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा पीड़िता को पर्याप्त सुरक्षा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

    श्रीमती साहू ने कहा कि केवल निलंबन और गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। मामले में यदि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही, मिलीभगत अथवा साक्ष्य छिपाने की भूमिका सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पुलिस थाना महिलाओं के लिए न्याय और सुरक्षा का स्थान है, भय और शोषण का नहीं। यदि रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो यह समाज और पुलिस व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

    विधायक ने स्पष्ट किया कि पीड़िता को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोषियों को बचाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है। राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रभावी हस्तक्षेप कर पीड़िता को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article 93 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026, उपायुक्त ने किया निरीक्ष

    Related Posts

    ऐतिहासिक रैली से हिल गई मोदी की कुर्सी : सुधीर कुमार पप्पू

    November 1, 2026

    भाजपा बारीडीह मंडल महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    November 1, 2026

    ग्राहक पंचायत के महिला आयाम,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा नये सदस्यों के लिए परिचयात्मक वर्ग का आयोजन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऐतिहासिक रैली से हिल गई मोदी की कुर्सी : सुधीर कुमार पप्पू

    भाजपा बारीडीह मंडल महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    ग्राहक पंचायत के महिला आयाम,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा नये सदस्यों के लिए परिचयात्मक वर्ग का आयोजन

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य समारोह, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    विजया गार्डन, जमशेदपुर में स्वर्ग सीनियर लिविंग का शुभारंभ

    एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा

    डोरकाशाही में एटक और विभिन्न सेलों की संयुक्त बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

    रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से परेशान ठेकेदार, 100 से अधिक संवेदकों ने उठाई आवाज

    सिदगोड़ा में दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एयर राइफल बरामद

    झारखंड में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर में प्रतियोगिता, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.