

सिदगोड़ा में दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एयर राइफल बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद दुबे (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय रमाकांत दुबे, निवासी भुइयांडीह नाला बस्ती, ब्राह्मण टोला, सिदगोड़ा के रूप में हुई है।
सिटी एसपी ललित मीणा 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे आरोपी प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ वादी की दुकान के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान दुकान के शीशे को नुकसान पहुंचा। साथ ही फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी द्वारा हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की जा रही थी।
मामले में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 135/26, दिनांक 27.10.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने 31 अक्टूबर को आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक एयर राइफल बरामद की है।
छापेमारी दल में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

