Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के कथित आदेश के विरोध में रविवार को झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने जमशेदपुर के आम बागान मैदान में आमसभा कर विरोध जताया. एसोसिएशन ने निर्णय वापस नहीं लिए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के साथ लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है. आमसभा की अध्यक्षता जमशेदपुर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने की, जबकि संचालन कोल्हान सचिव विनय सिंह ने किया. इसमें प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी, चाईबासा जिला अध्यक्ष चरण चातर, सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति, जमशेदपुर जिला महिला प्रतिनिधि रामेश्वरी कालिंदी सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान शामिल हुए. प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अधिकांश होमगार्ड जवान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और अस्पताल से हटाए जाने की स्थिति में उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है. जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने कहा कि यदि जवानों को एमजीएम अस्पताल से हटाया गया तो एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के साथ आंदोलन करेगा. सभा में जवानों ने रोजगार, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोरकाशाही में एटक और विभिन्न सेलों की संयुक्त बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर
    Next Article विजया गार्डन, जमशेदपुर में स्वर्ग सीनियर लिविंग का शुभारंभ

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.