Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 93 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026, उपायुक्त ने किया निरीक्ष
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    93 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026, उपायुक्त ने किया निरीक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    93 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, कदाचार रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में किया जा रहा है। परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।

    इस क्रम में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन एवं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    परीक्षा की प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) तथा द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के अभ्यर्थी शामिल हुए।
    परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिल
    Next Article झारखंड में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर में प्रतियोगिता, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमख

    Related Posts

    ऐतिहासिक रैली से हिल गई मोदी की कुर्सी : सुधीर कुमार पप्पू

    November 1, 2026

    भाजपा बारीडीह मंडल महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    November 1, 2026

    ग्राहक पंचायत के महिला आयाम,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा नये सदस्यों के लिए परिचयात्मक वर्ग का आयोजन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऐतिहासिक रैली से हिल गई मोदी की कुर्सी : सुधीर कुमार पप्पू

    भाजपा बारीडीह मंडल महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    ग्राहक पंचायत के महिला आयाम,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा नये सदस्यों के लिए परिचयात्मक वर्ग का आयोजन

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य समारोह, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    विजया गार्डन, जमशेदपुर में स्वर्ग सीनियर लिविंग का शुभारंभ

    एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा

    डोरकाशाही में एटक और विभिन्न सेलों की संयुक्त बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

    रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से परेशान ठेकेदार, 100 से अधिक संवेदकों ने उठाई आवाज

    सिदगोड़ा में दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एयर राइफल बरामद

    झारखंड में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर में प्रतियोगिता, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.