Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NASA को मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच मिला क्षुद्रग्रह , जहां बहुत ही कीमती खजाना है !
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    NASA को मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच मिला क्षुद्रग्रह , जहां बहुत ही कीमती खजाना है !

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली : दुनिया भर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में कुछ न कुछ नया ढूंढने के लिए लगातार संघर्षरत हैं. आपको बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया बहुत से रहस्यों को अपने अंदर छुपाए हुए है. स्पेस की दुनिया बहुत से रहस्‍यों से भरी पड़ी है. अंतरिक्ष इतना बड़ा है कि अभी तक इसकी खोज करने के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक लगातार कोशिशें कर रहे हैं और नए-नए मिशन को लेकर वहां पहुंचते हैं.

    अभी हाल ही में NASA के वैज्ञानिकों को मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच एक ऐसा क्षुद्रग्रह का पता चला है, जहां बहुत ही कीमती खजाना और हीरे, जवाहरात मिलने की संभावना जताई गई है. आपको बता दें कि इस जगह पर इतनी ज्यादा मात्रा में हीरे जवाहरात और कीमती रत्न मौजूद हैं कि अगर इसे धरती पर ले आया जाए तो शायद दुनिया का हर व्यक्ति करोड़पति तो बन ही जाएगा.

    नासा ने इस क्षुद्रग्रह का नाम 16-साइकी बताया है, आपको बता दें कि ये एस्टेरॉयड आलू के आकार में दिखाई देता है, और ये सोने सहित कई बहुमूल्य धातुओं जैसे प्लेटिनम, आयरन और निकल से बना हुआ है. नासा के मुताबिक इस क्षुद्रग्रह का व्यास लगभग सवा दो सौ किलोमीटर है. इस ग्रह पर सोने और लोहे की मात्रा बहुतायत है. अंतरिक्ष विशेषज्ञों के मुताबिक 16-साइकी पर लगभग 8000 क्वॉड्रिलियन पाउंड कीमत के बराबर लोहा मौजूद है.

    जबकि मीडिया में आईं खबरों की मानें तो हम इसे धरती पर ले आने और बेचने या इसके इस्तेमाल में कामयाब हो सके तो धरती पर मौजूद हर व्यक्ति को लगभग 9621 करोड़ रुपये मिल सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि, ये कीमत 16-साइकी (16 Psyche) पर मौजूद केवल लोहे की है. अभी तक यहां मौजूद सोने और प्लेटिनम के कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

    इस ग्रह की खोज के बाद वैज्ञानिक और खनन विशेषज्ञ स्कॉट मूर ने बताया कि यहां यहां पर इतना सोना हो सकता है कि अगर ये धरती पर आ जाए तो दुनियाभर की सोने की इंडस्ट्री के लिए खतरा बन जाएगा. धरती पर अचानक से इतनी अधिक मात्रा में आए सोने की वजह से सोने की कीमत गिर जाएगी और ये कौड़ियों के भाव आ जाएगा.

    आपको बता दें अब नासा स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क की मदद से इस एस्टेरॉयड के बारे में और पता लगाने की कोशिश कर रहा है. स्पेस एक्स अपने अंतरिक्षयान से रोबोटिक मिशन इस एस्टेरॉयड पर भेजे सकता है. हालांकि इसे वहां जाने और स्टडी करके वापस आने में सात साल का समय लग जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में मनाया जाएगा दुर्गा पूजा का जश्न, इन नियमों का करना होगा पालन
    Next Article भारत में चार महीने में पैदा हुआ 18,006 टन बायोमेडिकल कचरा, महाराष्ट्र में सबसे अधिक

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.