Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में चार महीने में पैदा हुआ 18,006 टन बायोमेडिकल कचरा, महाराष्ट्र में सबसे अधिक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय संवाद विशेष

    भारत में चार महीने में पैदा हुआ 18,006 टन बायोमेडिकल कचरा, महाराष्ट्र में सबसे अधिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना महामारी के कारण देश में बायोमेडिकल कचरा तेजी से बढ़ा है. पिछले चार महीने में ही देश में 18,006 टन बायोमेडिकल कचरा जमा हुआ. इसमें महाराष्ट्र का सबसे अधिक (3,587 टन) योगदान रहा है.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

    इतना ही नहीं, सिर्फ सितंबर महीने में ही देश भर में करीब 5,500 टन कचरा पैदा हुआ जो एक महीने में सबसे अधिक है.

    राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से मिले आंकड़ों के अनुसार जून से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18,006 टन कोरोना वायरस संबंधी बायोमेडिकल कचरा पैदा हुआ है. इसका निस्तारण 198 आम बायोमेडिकल अपशिष्ट उपचार सुविधाओं (CBWTFs) द्वारा किया जा रहा है.

    इस कचरे में PPE किट, मास्क, जूता कवर, दस्ताने, खून से दूषित वस्तुएं, ड्रेसिंग, प्लास्टर कास्ट, कॉटन स्वैब, रक्त से दूषित बिस्तर या तरल पदार्थ ब्लड बैग, सिरिंज आदि शामिल हैं.

    महाराष्ट्र में जून से चार महीनों में 3,587 टन कचरा पैदा हुआ है. इस तरह तमिलनाडु में 1,737 टन, गुजरात में 1,638 टन, केरल में 1,516 टन, उत्तर प्रदेश में 1,416 टन, दिल्ली में 1,400 टन, कर्नाटक में 1,380 टन और पश्चिम बंगाल में 1,000 टन कचरा पैदा हुआ.

    इसी तरह अकेले सितंबर में सबसे ज्यादा कचरा गुजरात में 622 टन, तमिलनाडु 543 टन, महाराष्ट्र 524 टन, उत्तर प्रदेश 507 टन और केरल में 494 टन कचरा पैदा हुआ है.

    CRPB डाटा के अनुसार सितंबर में दिल्ली में 382 टन कचरा पैदा हुआ है. भारत में अगस्त में 5,240 टन कचरा उत्पन्न हुआ था. जिसमें 1,359 टन महाराष्ट्र और केरल तथा कर्नाटक में 588 टन था.

    जुलाई में देश ने 4,253 टन कचरे का उत्पादन किया. जिसमें महाराष्ट्र (1,180), कर्नाटक (540) और तमिलनाडु (401) शीर्ष तीन राज्य हैं.

    इसी तरह जून में 3,025 टन कचरा जमा हुआ था. जिसमें महाराष्ट्र 524 टन, गुजरात 350 टन, दिल्ली 333 टन था.

    CPCB ने मार्च में अस्पताल, क्वारंटाइन सेंटर, घर, नमूना संग्रहण केंद्र, लैब्स, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी स्थानीय निकायों और CBMWFF में बायोमेडिकल कचरे के बेहतर निस्तारण के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए थे.

    इसके अलावा CPCB ने मई में कचरे की निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक मैनिफेस्ट सिस्टम से डाटा एकत्र करने के लिए COVID19BWM मोबाइल ऐप भी विकसित किया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस ऐप का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNASA को मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच मिला क्षुद्रग्रह , जहां बहुत ही कीमती खजाना है !
    Next Article 80 फीसदी परिवारों के बूते से बाहर है कोरोना का इलाज

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.