Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 का भव्य आयोजन, सजेगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 का भव्य आयोजन, सजेगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2026Updated:November 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 का भव्य आयोजन, सजेगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

    देश की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा जमशेदपुर एक बार फिर विचारों, सृजनशीलता और सांस्कृतिक विविधता के भव्य संगम का साक्षी बनने जा रहा है। विद्यादीप फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 18 से 20 दिसंबर 2026 तक होटल रमाडा, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्य, संगीत, नृत्य, सिनेमा, पत्रकारिता, शिक्षा, प्रशासन, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े 80 से अधिक अतिथियों एवं वक्ताओं की सहभागिता होगी।

    इस वर्ष महोत्सव का केंद्रीय विषय ‘विरासत एवं पर्यटन’ निर्धारित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य केवल साहित्यिक संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड की ऐतिहासिक धरोहरों, जनजातीय जीवनशैली, लोककलाओं, प्राकृतिक संपदा और पर्यटन संभावनाओं को देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के माध्यम से व्यापक राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाना भी है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    पमद सम्मानित विभूतियों से गौरवान्वित होगा आयोजन

    महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विश्वविख्यात साधिका, भारतीय कला एवं संस्कृति की वैश्विक राजदूत पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, राजस्थान से मुगल चित्रकला शैली एवं भारतीय लघुचित्र परंपरा के विख्यात चित्रकार पद्मश्री तिलक गीताई, बस्तर बैंड के संस्थापक एवं जनजातीय संगीत के प्रतिष्ठित साधक पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव क्षेत्र से प्रख्यात समाजसेविका एवं महिला सशक्तीकरण की प्रेरक हस्ताक्षर पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, तथा झारखंड की लोक सांस्कृतिक पहचान पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और पद्मश्री मुकुंद नायक जैसे विशिष्ट व्यक्तित्व प्रमुख आकर्षण होंगे।

    सिनेमा, साहित्य और पत्रकारिता के दिग्गज एक मंच पर

    सिनेमा एवं डिजिटल मनोरंजन जगत से लोकप्रिय वेब सीरीज़ पंचायत में ‘विनोद’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अश्शोक पाठक, ‘माधव’ की भूमिका से चर्चित अभिनेता बुल्लू कुमार, फिल्म धक धक के निर्देशक तरुण डुडेजा तथा कास्टिंग बे के सह-संस्थापक एवं चर्चित कास्टिंग डायरेक्टर अनमोल आहूजा की सहभागिता महोत्सव को विशेष आकर्षण प्रदान करेगी। इसके अलावा साहित्य और पत्रकारिता जगत से अनंत विजय, अक्षत गुप्ता, और डॉ. यतीन्द्र मिश्र जैसे दिग्गज भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

    झारखंड की विरासत का अनुभव

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के क्यूरेटर संदीप मुरारका ने कहा कि हमारा प्रयास केवल देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और विचारकों को एक मंच पर लाना नहीं है, बल्कि अतिथियों को झारखंड की माटी, संस्कृति और जनजातीय परंपराओं का वास्तविक अनुभव कराना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में संगीत, नृत्य, और विभिन्न वैचारिक सत्रों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

    झारखंड पर्यटन साहित्य और संस्कृति साहित्य महोत्सव होटल रमाडा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल सोल्स डे पर कब्रिस्तानों में उमड़ी भीड़, फूल चढ़ाकर और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत परिजनों को किया य
    Next Article एसएम स्टील प्रबंधन के खिलाफ बढ़ा ग्रामीणों का असंतोष

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.