Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को हुई कोर कमांडर स्तर की बातचीत बेनतीजा रही. सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब 13 घंटे तक चली. बैठक में पूर्वी लद्दाख में जारी तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा की गई. रात 1 बजे खत्म हुई यह बैठक बेनतीजा रही. भारत और चीन कोर कमांडर स्तर की मीटिंग रात लगभग 1 बजे खत्म हुई. यह बैठक दिन में 12 बजे शुरू हुई थी. दोनों देशों के बीच यह सातवीं कोर कमांडर स्तर की बातचीत थी जो करीब 13 घंटे…

Read More

हाथरस. हाथरस केस मामले में पीडि़त परिवार के लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष पेश होकर सोमवार देर रात वापस घर लौट गए. परिवार के लोग पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वापस हाथरस लौटे हैं. घर लौटने के बाद पीडि़त परिवार ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह अपनी बेटी की अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने अदालत के सामने इस मुद्दे को उठाया है कि मेरी बेटी के शव को बिना हमसे इजाजत लिए ही जला दिया गया. दरअसल इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में हाथरस…

Read More

हिसार. हरियाणा के हिसार जिले में बड़ी वारदात सामने आई है. बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार की रात को 17 बाल कैदी फरार हो गए. बाल कैदियों को शाम के भोजन के लिए बाहर निकाला जा रहा था. पहले से ही हमले की फिराक में तैयार बाल कैदियों ने जेल सुपरिंटेंडेंट समेत 3 सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया. कैदियों ने जेल वार्डनों से चाबी छीनी और मेन गेट का ताला खोलकर भाग निकले. घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मेन गेट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी चंद्रकांत और तलविंद्र को सिर पर गहरी चोट…

Read More

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के नए आने वाले मामलों में बड़ी राहत मिली है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं अबतक देश में कोरोना वायरस के 71,75,882 मामले सामने आ चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 23124 की कमी देखने को मिली है और अब देश में 8,38,729 एक्टिव मामले बचे हैं. पिछले कुछ दिनों से एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. देश में कोरोना वायरस के जितने मामले अबतक…

Read More

मुजफ्फरपुर. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुजफ्फरपुर की अदालत ने फिल्म निर्माता करण जौहर सहित 7 फिल्मी हस्तियों को नोटिस जारी किया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय की अदालत ने इन सबको 21 अक्टूबर को स्वयं या अपने वकील के माध्यम से हाजिर होने का आदेश दिया है. जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है उनमें करण जौहर के अलावा आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियावाला, एकता कपूर, भूषण कुमार और दिनेश विजया शामिल हैं. मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर ओझा ने बीते 17 जून को मुजफ्फरपुर सीजेएम की अदालत में एक परिवाद…

Read More

मुंबई. बॉलीवुड के प्रमुख निर्माताओं ने सोमवार को रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रूख किया. निर्माताओं ने न्यायालय से फिल्म उद्योग के खिलाफ कथित तौर पर ‘गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणियां’ करने या प्रकाशित करने से रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ को रोकने का अनुरोध किया है. साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर उनके सदस्यों का ‘मीडिया ट्रायल’ रोकने का भी आग्रह किया है. चार फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशनों और 34 प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ यशराज फिल्म्स और आर एस एंटरटेनमेंट द्वारा दायर वाद में उद्योग से जुड़े व्यक्तियों की गोपनीयता के अधिकार में…

Read More

दुबई. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ उतरने वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपनी फॉर्म को वापस हासिल करना चाहेगी. तीन बार की विजेता चेन्नई पिछले सात मैचों में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है. आईपीएल में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि चेन्नई खेली और प्लेऑफ में न पहुंची हो. उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हर बार टीम को शीर्ष-4 में ले जाते हैं लेकिन इस बार यह काफी मुश्किल या यू कहूं असंभव सा लग रहा है. देखना होगा कि करिश्माई कप्तान धोनी यहां से क्या करिश्मा…

Read More

नई दिल्ली . एक स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस ठंडे और अंधेरे वातावरण में बैंक नोट, फोन पर 28 दिन तक एक्टिव रह सकता है. ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी की स्टडी में यह खुलासा हुआ है. रिसर्चर्स ने कोरोना वायरस को तीन तापमान पर एक्टिव रहने का अध्ययन किया. जिसमें पता चला कि वायरस के एक्टिव रहने की दर तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ कम होती गई है. वैज्ञानिकों के अनुसार, 20 डिग्री सेल्सियस पर कोरोना सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और चिकने और सपाट सतह जैसे मोबाइल फोन की स्क्रीन, ग्लास, स्टील और…

Read More

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख से पार पहुंच चुकी है. इसका इलाज आम आदमी के बूते से बाहर है. यही कारण है कि लोगों के बीच बढ़ते रोष के मद्देनजर अधिकांश राज्य सरकारों में कोरोना का इलाज पर खर्च की सीमा तय की है. लेकिन यह अब भी इतना महंगा है कि अगर घर का एक सदस्य भी इसकी चपेट में आता है तो 80 फीसदी परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी. आंकड़ों के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को दस दिन भी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा तो इसका बिल उसके परिवार के मासिक खर्च गुना…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के कारण देश में बायोमेडिकल कचरा तेजी से बढ़ा है. पिछले चार महीने में ही देश में 18,006 टन बायोमेडिकल कचरा जमा हुआ. इसमें महाराष्ट्र का सबसे अधिक (3,587 टन) योगदान रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इतना ही नहीं, सिर्फ सितंबर महीने में ही देश भर में करीब 5,500 टन कचरा पैदा हुआ जो एक महीने में सबसे अधिक है. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से मिले आंकड़ों के अनुसार जून से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18,006 टन कोरोना…

Read More