Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SSR CASE: मुजफ्फरपुर की अदालत ने करण जौहर सहित सात फिल्मी हस्तियों को भेजा नोटिस
    Breaking News Headlines बिहार सिनेमा

    SSR CASE: मुजफ्फरपुर की अदालत ने करण जौहर सहित सात फिल्मी हस्तियों को भेजा नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरपुर. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुजफ्फरपुर की अदालत ने फिल्म निर्माता करण जौहर सहित 7 फिल्मी हस्तियों को नोटिस जारी किया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय की अदालत ने इन सबको 21 अक्टूबर को स्वयं या अपने वकील के माध्यम से हाजिर होने का आदेश दिया है. जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है उनमें करण जौहर के अलावा आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियावाला, एकता कपूर, भूषण कुमार और दिनेश विजया शामिल हैं.

    मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर ओझा ने बीते 17 जून को मुजफ्फरपुर सीजेएम की अदालत में एक परिवाद दायर किया था, जिसमें सलमान खान समेत इन सभी फिल्मी हस्तियों को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था.

    इस मामले को अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए सीजेएम की अदालत ने मामले को रिजेक्ट कर दिया था, तब सुधीर ओझा ने डिस्ट्रिक्ट जज की अदालत में रिविजन वाद दायर किया था. डिस्ट्रिक्ट जज की अदालत में दायर रिवीजन वाद की सुनवाई करते हुए इन सबों को 7 अक्टूबर को हाजिर होने का आदेश दिया था.

    7 अक्टूबर की तारीख पर सलमान खान ने अधिवक्ता के माध्यम से हाजिरी लगाई, लेकिन ये सातों गैरहाजिर रहे. इसे देखते हुए इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. अधिवक्ता सुधीर ओझा का आरोप है कि इन लोगों ने हीं सुशांत से फिल्में छीन लेने की साजिश की जिसके बाद लगातार प्रताडऩा से सुशांत डिप्रेशन में आ गए और तंग आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली. एडवोकेट ओझा ने बताया कि सभी अभिययुक्त को अदालत में हाजिर होकर अपना पक्ष रखना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो न्यूज़ चैनलों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अजय देवगन, सलमान समेत कई दिग्गज
    Next Article देश में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में सामने आये 55,342 नए मामले

    Related Posts

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.