Author: Devanand Singh

भद्रक. ओडिशा में एक विरल समुद्री मछली 1 लाख 43 हजार रुपये में नीलाम हुई है. इस मछली का वजन 22 किलो है और इस घोल मछली को स्थानीय भाषा में तेलिया मछली कहा जाता है. भद्रक जिला अन्तर्गत धामरा बंदरगाह के चंदनीपाल से तालचुआ इलाके के एक मछुआरे की जाल में यह घोल नामक मछली फंस गई थी. इस मछली को मुंबई की एक फार्मास्यूटिकल फार्म ने खरीदा है. जानकारी के मुताबिक गहरे समुद्र से इस मछली को पकड़ा गया है. राज्य में पिछले दिनो से बारिश हो रही है. कोरोना के कारण अभी कई तरह के प्रतिबंध जारी…

Read More

नई दिल्ली. ऐसे वक्त में जब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के चलते तनाव चरम पर है और इसे कम करने में अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है, सांसदों का एक समूह लद्दाख सेक्टर का दौरा करेगा. सैनिकों के उच्च ऊंचाई वाली जगहों पर रहने के कारण कपड़े, रहने की जगह और राशन का संसदीय पैनल जायजा लेंगे. पूरे मामले से वाकिफ सूत्र ने इस बात की जानकारी दी. अधीर रंजन चौधरी की पिछले महीने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पिछले महीने लिखते हुए यह सुझाव दिया गया था कि पीएसी को लद्दाख सेक्टर का दौरा…

Read More

पटना. बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज एक बार फिर स्पष्ट किया कि राज्य में लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा नहीं है. मोदी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में लोजपा राजग का हिस्सा नहीं है. इस मुद्दे पर कहीं कोई भ्रम नहीं है. पिछले झारखंड चुनाव में भी लोजपा अलग चुनाव लड़ी थी. लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे या अन्य गैर राजग दलों के प्रत्याशी यदि प्रधानमंत्री के नाम और तस्वीर का उपयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी…

Read More

नई दिल्ली:आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलमंत्री के साथ आयोजित बैठक की शुरुआत में ही अपना एजेंडा तय करते हुए रेल कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और मांग की कि इन सभी मांगों को रेलमंत्री स्वीकार करें. यह बैठक नई दिल्ली में रविवार 11 अक्टूबर को आयोजित की गई. बैठक में श्री मिश्रा ने रेलमंत्री से दो टूक कह दिया दिया कि सरकार को हर हाल में रेल कर्मचारियों को प्रोडक्टिवी लिंक बोनस देना ही होगा औैर इसकी घोषणा की जाए. इस संबंध में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री मुकेश…

Read More

नई दिल्ली. राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होने हैं. इन सभी 11 सीटों पर 27 अक्टूबर को नामांकन और 9 नवंबर को मतदान होगा. मतदान के दिन ही मतों की गणना कर ली जाएगी और नतीजे 11 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल हो रहा पूरा दरअसल, 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. इनमें सबसे ज्यादा सपा के सदस्य हैं. सपा के…

Read More

मुंबई. घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दिग्गज कंपनियों में लिवाली के कारण अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नौवें दिन बढ़त के साथ बंद हुये. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.71 अंक यानी 0.08 प्रतिशत चढ़कर 40,625.51 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,934.50 अंक पर पहुँच गया. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार नौवें कारोबारी दिवस हरे निशान में रहे. एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर शुरुआत में बाजार में तेजी रही, लेकिन यूरोपीय बाजारों में गिरावट से…

Read More

शिमला. हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार ने 14 अक्तूबर यानि बुधवार से हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बस सेवाओं के परिचालन का निर्णय लिया है. सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 25 रूटों पर अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होगी. इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अम्बाला, हरिद्वार इत्यादि प्रमुख हैं. अंतरराज्यीय रूटों पर सिर्फ गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) बसें ही चलाई जाएंगी. अंतरराज्यीय बस रूटों में रात्रि बस सेवाएं भी शामिल की गई हैं. उन्होंने कहा कि नवरात्रों और त्यौहारों के मद्देनजर लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने…

Read More

पटना. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बागी तेवर दिखाने वाले नेताओं पर जेडीयू ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले 15 नेताओं को जेडीयू ने 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है. पार्टी लाइन का मानना है कि ये नेता पार्टी से बग़ावत कर दूसरे पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. साथ ही कई दूसरी पार्टियों की मदद भी कर रहे हैं. जेडीयू ने रामेश्वर पासवान, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण कुमार, तजम्मल खां, अमरेश चौधरी, शिवशंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह, राकेश रंजन, ददन पहलवान, सुमित सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, रणविजय सिंह,…

Read More

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने अपनी लॉन्चिंग के चार साल के भीतर ही 40 करोड़ ग्राहक जोड़ कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. भारतीय दूरसचांर के इतिहास में इससे पहले 40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा कोई भी कंपनी छू नही सकी थी. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में रिलायंस जियो ने 35 लाख से अधिक ग्राहक जोड़ कर यह मुकाम हासिल किया. दूरसंचार सेक्टर को शुरू हुए 25 वर्ष हो गए और पहले 40 करोड़ ग्राहक जोड़ने में सेक्टर को 14 वर्ष लगे थे. वहीं जियो ने यह काम 4 वर्ष…

Read More

राजकुमार सिंह ने आनंद मार्ग को दिया गया सोलर लाइट जमशेदपुर : राजकुमार सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम की ओर से गदरा पंचायत के आनंद मार्ग जागृति में लाइट की समस्या को देखते हुए एक सोलर लाईट लगाया गया आनंद मार्ग प्रचारक संघ जमशेदपुर की ओर से राजकुमार सिंह जी को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया गया, रामबली सिंह ,लक्ष्मण प्रसाद ,कार्तिक महतो, लल्लन प्रसाद, राम प्रताप जी एवं सुनील आनंद का सहयोग रहा

Read More