Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छूने वाली रिलायंस जियो देश की पहली कंपनी बनी
    Breaking News Business Headlines

    40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छूने वाली रिलायंस जियो देश की पहली कंपनी बनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने अपनी लॉन्चिंग के चार साल के भीतर ही 40 करोड़ ग्राहक जोड़ कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. भारतीय दूरसचांर के इतिहास में इससे पहले 40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा कोई भी कंपनी छू नही सकी थी. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में रिलायंस जियो ने 35 लाख से अधिक ग्राहक जोड़ कर यह मुकाम हासिल किया. दूरसंचार सेक्टर को शुरू हुए 25 वर्ष हो गए और पहले 40 करोड़ ग्राहक जोड़ने में सेक्टर को 14 वर्ष लगे थे. वहीं जियो ने यह काम 4 वर्ष से भी कम वक्त में कर दिखाया.

    वोडा-आइडिया को हुआ भारी नुकासान

    देश की दिग्गज कंपनी वोडा-आइडिया को जुलाई माह में एक बार फिर भारी नुकासान हुआ है. जून के मुकाबले जुलाई में 37 लाख 26 हजार ग्राहक वोडा-आइडिया का नेटवर्क छोड़ कर चले गए. 30.13 करोड़ यूजर्स के साथ वह मार्किट में तीसरे नंबर पर है. कई महीने बाद भारती एयरटेल ने नए यूजर्स जोड़े हैं . जुलाई में एयटले के नेटवर्क से 32 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े.

    पांच महीने बाद बढ़े मोबाइल कनेक्शन

    ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में मोबाइल कनेक्शन के आंकड़े बढ़े. इससे पहले 5 महीनों में यह लगातार गिर रहे थे. लॉकडाउन का असर दूरसंचार क्षेत्र में भी देखने को मिला था. जुलाई में मोबाइल के कुल कनेक्शन बढ़ कर 114.4 करोड़ हो गए जो जून में करीब 114 करोड़ थे. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्शन के नंबर लगातार करीब आते जा रहे हैं. शहरी क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्शन संख्या 62 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 52.3 करोड़ रही.

    जियो की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ी

    वायरलेस सब्सक्राइबर यानी भारत के मोबाइल कनेक्शन मार्किट में रिलायंस जियो 35.03 फीसदी ग्राहकों के साथ नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है. भारती एयरटेल 27.96% और वोडाफोन आइडिया 26.34 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं. 10 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी के साथ बीएसएनएल चौथे नंबर पर है.

    स्पीड में भी जियो अव्वल

    रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के सितंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 19.3 एमबीपीएस मापी गई. यह स्पीड पिछले माह अगस्त के मुकाबले 3.4 एमबीपीएस अधिक है. पिछले तीन वर्षों से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है. रिलायंस जियो की स्पीड बाकी दिग्गज कंपनियों के मुकाबले 2 से 2.5 गुना अधिक है. सितंबर में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की 4जी डाउनलोड स्पीड क्रमश: 7.5, 7.9 और 8.6 एमबीपीएस रही. अपलोड स्पीड में वोडाफोन अव्वल रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बागी तेवर दिखाने वाले 15 नेताओं पर गिरी गाज, जेडीयू से 6 साल के लिए निष्कासित

    Related Posts

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.