Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में राजग का हिस्सा नहीं है लोजपा : सुशील मोदी
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार में राजग का हिस्सा नहीं है लोजपा : सुशील मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज एक बार फिर स्पष्ट किया कि राज्य में लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा नहीं है.

    मोदी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में लोजपा राजग का हिस्सा नहीं है. इस मुद्दे पर कहीं कोई भ्रम नहीं है. पिछले झारखंड चुनाव में भी लोजपा अलग चुनाव लड़ी थी. लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे या अन्य गैर राजग दलों के प्रत्याशी यदि प्रधानमंत्री के नाम और तस्वीर का उपयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बिहार में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन पिछले 22 वर्षों से अटूट है.

    भाजपा नेता ने पार्टी से बागी होकर लोजपा के टिकट या निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नौ नेताओं के खिलाफ पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया है, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिन्हें पार्टी से निकाला गया है, वे विरोध करेंगे, लेकिन उसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है.

    मोदी ने कहा कि राज्यों में अलग-अलग गठबंधन हो सकता है. बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी है. भाजपा या गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी नेताओं को निकालने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था. भाजपा नेतृत्व की ओर से ऐसे लोगों को पहले ही चेतावनी दे दी गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआईआरएफ की रेलमंत्री को दो टूक, कहा- रेलकर्मियों को हर हाल में देना होगा बोनस, के साथ बैठक, 18 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
    Next Article भारत-चीन तनाव के बीच संसदीय पैनल 28-29 अक्टूबर को करेगा लद्दाख का दौरा

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.