जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने न्यायालय मे किया आत्मसमर्पण बेगूसराय /अजय शास्त्री:- बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन की ओर से स्टार प्रचारक भाकपा नेता सह जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज मंसुरचक थाना में दर्ज हुए मामले मे बेगूसराय के जिला न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनवर शमीम के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कन्हैया कुमार की ओर से अधिवक्ता वशिष्ठ कुमार अंबष्ट और प्रमोद कुमार ने जमानत आवेदन पर बहस की। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कन्हैया कुमार को 5 हजार के दो मुचलके पर जमानत पर रिहा करने…
Author: Devanand Singh
भाजपा ने किसान संगोष्ठी का किया आयोजन, कृषि विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत ■ भाजपा ने की अन्नदाताओं की चिंता, काँग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के झूठ व दुष्प्रचार से रहें सावधान: विद्युत महतो जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में पोटका विधानसभा क्षेत्र के कोवाली मंडल अंतर्गत जानमडीह ग्राम में विपक्ष की अफवाहों और झूठ से सावधान रखने हेतु किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि विधेयक को लेकर किसानों और ग्रामवासियों…
ज्यो-ज्यो नामांकन का निर्धारित समय नजदीक आते जा रहा है. चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में समर्थकों का भीड़ भी देखने लायक होता जा रहा है. विगत 9 अक्टूबर से 145 साहेबपुर कमाल विधानसभा के लिये नामांकन की प्रक्रिया जारी है. बुधवार तक साहेबपुर कमाल विधानसभा में अपनी दावेदारी को लेकर 3 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ डॉक्टर उत्तम कुमार के समक्ष दाखिल किया है. जिसमें बुधवार को नामांकन दाखिल करने वालों में महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सत्तानंद संबुद्ध एवं निर्दलीय प्रत्याशी श्यामल प्रसाद यादव…
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति की कार्यकारणी ने राम बाबू सिंह को समिति से छः साल के लिए किया निष्कासित आज दिनांक 14/10/2020 को जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चन्द्र नाथ बनर्जी ने एक प्रेस रिलीज करते हुए बताया कि राम बाबू सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा किए जा रहे कार्य के वज़ह से जमशेदपुर के लगभग सभी दुर्गा पूजा समितियों एवं हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं में समिति के प्रति काफी रोष है एवं जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति को राम बाबू सिंह एवं उनके समर्थकों के वज़ह से समिति को काफी छती एवं समिति के मान समान को…
मानगो आशियाना के डॉक्टर ने पत्नी और दोनों नाबालिग बेटियों को पीटकर घर से निकाला बेटियों को लेकर डॉक्टर की पत्नी अधिवक्ता के साथ एसएसपी से मिली एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन पद और पहुंच वाले परिवार से होने के कारण पति के खिलाफ नहीं होती है कार्रवाई पद, पैसा और पैरवी का रोब दिखाकर एक डॉक्टर ने बुधवार की रात 11:00 बजे अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. मानगो आशियाना के अंथरा रोमिणी फ्लैट nh33 बिग बाजार के सामने की रहने वाली ईवा शिप्रा मुंडू अपनी दोनों…
गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा में 3 सगी बहनों पर एसिड से हमला के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएम योगी ने जिला प्रशासन को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने और घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं. जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री ने एसपी गोंडा को चेतावनी दी है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति…
नई दिल्ली. मशहूर जूलरी ब्रैंड तनिष्क ने अपने एक विज्ञापन को लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगने के बाद हटा लिया है. वहीं इसी बीच अब पूरे मामले पर टाटा समूह के मशहूर जूलरी ब्रैंड तनिष्क की सफाई आई है. कंपनी के प्रवक्ता ने ‘एकत्वम’ धारणा को पेश करते हुए सफाई दी है. कंपनी का कहना है कि इस एड फिल्म का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था, इसीलिए इसे अब वापस ले लिया गया है. बता दें कि कंपनी के एक ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बायकॉट करने की मांग…
रामविलास पासवान के निधन के बाद कौन होगा दलितों का नेता ? वोटरों के सामने यक्ष प्रश्न देवानंद सिंह कोरोना काल में बिहार ऐसा पहला राज्य होगा जहां विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, जिस पर पूरे देश की नजर है. बिहार विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे चुनाव अभियान की रोचकता बढ़ती जा रही है. बिहार की जनता भी राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखे हुई है. अहम बात यह है कि बिहार विधानसभा के इस चुनाव में न दलितों के मसीहा रामविलास पासवान होंगे और न ही पिछड़ों…
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है. इसके कारण शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं. यहां बाढ़ जैसी स्थिति दिख रही है. बारिश के कारण इतना जलजमाव हुआ है कि कुछ क्षेत्रों में तो सड़े पर खड़े वाहन भी पानी में बह गए. वहीं कुछ इलाकों में फंसे लोगों को राज्य आपदा प्रबंधन की टीम ने बचाकर बाहर निकाला.अब तक शहर में 11 लोगोंं की मौत बारिश के कारण हुए हादसों में हो चुकी है. हैदराबाद में हो रही लगातार बारिश से कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नाले-नदियां…
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी और साली दोनों नहीं दिखेंगी. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट की रेस में इस बार जिन दो चेहरों का नाम बड़ी तेजी से सामने आ रहा था उनमें से एक तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय और दूसरी उनकी साली करिश्मा थीं लेकिन दोनों ही फिलहाल टिकट की रेस से बाहर हो गई हैं. पहले से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तेजप्रताप यादव के विरोध में उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को जेडीयू मैदान में उतार सकता है लेकिन ऐसा नहीं…
