Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहेबपुर कमाल विधानसभा में अपनी दावेदारी को लेकर 3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    साहेबपुर कमाल विधानसभा में अपनी दावेदारी को लेकर 3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ज्यो-ज्यो नामांकन का निर्धारित समय नजदीक आते जा रहा है. चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में समर्थकों का भीड़ भी देखने लायक होता जा रहा है. विगत 9 अक्टूबर से 145 साहेबपुर कमाल विधानसभा के लिये नामांकन की प्रक्रिया जारी है. बुधवार तक साहेबपुर कमाल विधानसभा में अपनी दावेदारी को लेकर 3 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ डॉक्टर उत्तम कुमार के समक्ष दाखिल किया है. जिसमें बुधवार को नामांकन दाखिल करने वालों में महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सत्तानंद संबुद्ध एवं निर्दलीय प्रत्याशी श्यामल प्रसाद यादव के नाम शामिल हैं. जबकि मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रवीण कुमार ने भी अपना नामांकन दाखिल कराया था. बुधवार को हुए नामांकन में उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ के आगे पुलिस व्यवस्था नकारा साबित हो रही थी. महागठबंधन के प्रत्याशी सत्तानंद संबुद्ध के नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलते ही समर्थकों का हुजूम प्रखंड मैदान के समीप ही उन्हें घेर लिया. समर्थकों के बीच उन्हें माला पहनाने की होड़ मच गई. जिससे उमस भरी गर्मी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. इस बीच नामांकन को लेकर की गई प्रशासनिक व्यवस्था धराशाई हो गई. स्थानीय पुलिस भीड़ पर काबू नहीं कर पा सकी. भीड़ में से ही कुछ समर्थकों ने उम्मीदवार को किसी तरह भीड़ से निकालकर गाड़ी में बैठाया. नामांकन के दौरान स्थानीय विधायक सह पूर्व मंंंत्री श्रीनारायण यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. तनवीर हसन, राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, कोषाध्यक््ष बहादुर यादव, उपाध्यक्ष मदन रजक जिला कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश यादव, मशकूर आलम, प्रखंड अध्यक्ष संजीत दास, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार रस्तोगी,भाकपा माले नेता दिवाकर कुमार, इंद्रदेव राम, सीपीआई नेता सनोज सरोज, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, हारून रशीद सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे.

    कोविड 19 को लेकर बेफिक्र दिख रहे हैं उम्मीदवारों के समर्थक
    कोरोना महामारी को लेकर चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के प्रति उम्मीदवारों के समर्थक बेफिक्र दिख रहे हैं. समर्थकों को ना तो कोरोना का डर है और ना ही प्रशासनिक दिशा-निर्देश की परवाह. लागातार दूसरे दिन यह नजारा देखने को मिला. उम्मीदवार के नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद अनुमंडल कार्यालय से निकलते ही प्रखंड मैदान में खडे़ लोगों का हुजूम अपने उम्मीदवार के स्वागत में इस तरह मशगुल हो जाते हैं कि इस दौरान ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया जाता है और ना ही मास्क ही जरूरी समझी जाती है.

    कई और प्रत्याशियों के होने हैं नामांकन

    मंगलवार एवं बुधवार को जिस तरह से चुनाव आयोग के गाइडलाइन की धज्जियां प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा उडा़ते देखा गया इससे साफ जाहिर हो रहा है कि लोगों में कोविड-19 को लेकर जागरूकता का अभाव है. बताया जाता है कि आगामी 16 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी. इस बीच कई मुख्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन कराया जाएगा. जिस पर स्थानीय प्रशासन को भी ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही लोगों को भी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने की जरूरत है.
    क्या कहते हैं निर्वाची पदाधिकारी

    इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ डॉ उत्तम कुमार ने कहा कि अनुमंडल परिसर के 100 मीटर की दूरी पर कोई भीड़ नहीं थी. उसके बाद के भीड़ की अगर रिपोर्ट आयेगी तो कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति की कार्यकारणी ने राम बाबू सिंह को समिति से छः साल के लिए किया निष्कासित
    Next Article भाजपा ने किसान संगोष्ठी का किया आयोजन, कृषि विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.