Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बारिश से हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात, 11 लोगों की मौत, कई इलाके जलमग्‍न
    Breaking News Headlines

    भारी बारिश से हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात, 11 लोगों की मौत, कई इलाके जलमग्‍न

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है. इसके कारण शहर के कई हिस्‍से जलमग्‍न हो गए हैं. यहां बाढ़ जैसी स्थिति दिख रही है. बारिश के कारण इतना जलजमाव हुआ है कि कुछ क्षेत्रों में तो सड़े पर खड़े वाहन भी पानी में बह गए. वहीं कुछ इलाकों में फंसे लोगों को राज्‍य आपदा प्रबंधन की टीम ने बचाकर बाहर निकाला.अब तक शहर में 11 लोगोंं की मौत बारिश के कारण हुए हादसों में हो चुकी है. हैदराबाद में हो रही लगातार बारिश से कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नाले-नदियां उफान पर हैं.

    हैदराबाद में हो रही लगातार बारिश से बने हालात पर मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी नजर बनाए हुए हैं. तेलंगाना के चीफ सेक्रेटी सोमेश कुमार ने जानकारी दी है कि मुख्‍यमंत्री ने सभी जिलों के प्रशासन को बारिश के चलते अलर्ट रहने को कहा है. हैदराबाद में कई इलाके ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20 सेमी बारिश दर्ज की गई है.

    हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई.’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं बंदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया. अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटिकट की रेस से बाहर हुईं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या और साली करिश्मा
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि के नजदीक आने के साथ बढ़ने लगी है रोचकता

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.