Author: Devanand Singh

नयी दिल्ली. चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में ई कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में 31 फभ्सदी की बढाेतरी दर्ज की गयी है जबकि छोटे शहरों उनका कारोबार 90 फीसदी बढ़ा है. ई कॉमर्स आधारित प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ने आज वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के लिए ई-कॉमर्स रूझान जारी किए जिसमें यह दावा किया गया है. देश भर से लॉकडाउन हटाए जाने के बाद यह पहली तिमाही थी जब देशभर के ज़्यादातर हिस्सों में कारोबार का संचालन हुआ. रिपोर्ट में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस तिमाही के दौरान ई-कॉमर्स के रूझानों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट…

Read More

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जी हां, यहां पति को मृत बताकर सुहागिन महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. जबकि प्रशासन को फिलहाल 106 ऐसे मामले मिले हैं. वहीं, इस मामले को लेकर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है. ऐसे खुली सुहागिन महिलाओं के पेंशन लेने की पोल बदायूं के जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि जिले में कुल 106 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने पति को मृत दिखा कर पेंशन का…

Read More

गुवाहाटी. राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के असम के समन्वयक हितेश देव शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर राज्य में अंतिम एनआरसी से अपात्र लोगों और उनके वंशजों के करीब 10,000 नाम हटाने को कहा है. हितेश देव शर्मा ने मंगलवार को सभी उपायुक्तों और नागरिक पंजीयन के जिला पंजीयकों (डीआरसीआर) को लिखे पत्र में उन्हें इस तरह के नाम हटाने के लिए आदेश जारी करने को कहा है. उन्होंने कहा, वेबफॉर्म के माध्यम से आपकी तरफ से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार डीएफ (घोषित विदेशी)/ डीवी (डी मतदाता)/पीएफटी (विदेशी न्यायाधिकरण में लंबित) श्रेणियों के अपात्र लोग और उनके वंशजों के…

Read More

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दंपति ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी. इससे ठीक पहले बेटे को बोला कि तुम घर जाओ. बेटा जैसे ही आगे बढ़ा…पहले मां ट्रेन के आगे कूदी, उसके ठीक बाद पिता कूद गया. बेटा ये सारा नजारा अपनी आंखों के सामने देखता रहा. फिर उसने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया. मुजफ्फरपुर के सकड़ा थाना क्षेत्र के मृतक दंपति दीपक साह और पत्नी रिंकू देवी चन्दनपटी गांव में रहते थे. घर में कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था. दोनों अक्सर आपस में लड़ते रहते थे. 36 वर्षीय संदीप और 32 साल…

Read More

नई दिल्ली. बिहार में विधानसभा चुनाव दिनों दिन तेज़ी पकड़ता जा रहा है. साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान की तनातनी भी बढ़ रही है. पिता रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद उनके धार्मिक कर्मकांडों को पूरा करने में व्यस्त एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अभी तक सीधे तौर पर अपने चुनावी अभियान से दूर चल रहे हैं. रीति रिवाज़ों के मुताबिक़, फि़लहाल वो घर से नहीं निकल सकते लिहाज़ा उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आज पहली बार अपने उन उम्मीदवारों से बात की जो पहले चरण में पार्टी के उम्मीदवार हैं. पहले चरण की कुल 71…

Read More

नयी दिल्ली. इस साल ला नीना की स्थिति के कारण कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. यह जानकारी बधुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने दी. उन्होंने कहा कि यह नहीं समझना चाहिए कि जलवायु परिवर्तन से तापमान में बढ़ोतरी होती है बल्कि इसके विपरीत इसके कारण मौसम अनियमित हो जाता है. महापात्र ने कहा, चूंकि ला नीना की स्थिति कमजोर है, इसलिए हम इस वर्ष ज्यादा ठंड की उम्मीद कर सकते हैं. अगर शीत लहर की स्थिति के लिए बड़े कारक पर विचार करें तो अल नीनो और ला नीना बड़ी भूमिका निभाते हैं.…

Read More

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार 14 अक्टूबर को आयोजित पंजाब कैबिनेट मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया. पंजाब सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी महिला आरक्षण को मंजूरी दे दी. पंजाब सीएम ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंत्रिपरिषद ने पंजाब सिविल सर्विसेज की सीधी भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं के आरक्षण को मंजूरी दे दी. इसके अलावा सीएम ने स्टेट रोजगार योजना, 2020-22 को भी मंजूरी प्रदान की है, जिसके तहत साल 2022 तक प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवाओं…

Read More

मुंबई. कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन को खोलने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया अभी भी जारी है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार की ओर से बुधवार को अनलॉक 5 के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. सरकार द्वारा अभी भी धार्मिक स्थलों और स्कूलों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है. हालांकि मेट्रो रेल सेवा और सरकारी व प्राइवेट लाइब्रेरी को खोलने के लिए अनुमति दे दी गई है. अब 15 अक्टूबर से राज्य में लोग मेट्रो से दोबारा सफर करना शुरू कर सकेंगे. धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत नहीं महाराष्ट्र की उद्धव…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संकट के दौरान लोन मोरेटोरियम का विकल्प चुनने वालों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों ने लोन मोरेटोरियम का लाभ लिया था उनसे 15 नवंबर 2020 तक ब्याज पर ब्याज न वसूला जाए साथ किसी के भी लोन अकाउंट को एनपीए घोषित नहीं किया जाए. कोर्ट ने कहा कि बैंक ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि हमने (कोर्ट ने) इस पर रोक लगा रखी है. हालांकि इस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल और आरबीआई के साथ ही बैंकों के वकील हरीश…

Read More

युवा कांग्रेस ने साकची में फूंका मोदी और गडकरी का पुतला जमशेदपुर। रांची-टाटा राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) 33 को सही तरीके से बनाने की मांग को लेकर बुधवार को दिन में युवा कांग्रेसियों ने साकची चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पुतला दहन किया। बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में मोदी और गडकरी का पुतला दहन किया गया मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने कहा कि रांची से टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 की दुर्दशा के लिए भाजपा ही…

Read More