Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में अभी नहीं खुलेंगे मंदिर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन, इनसे हटी पाबंदी
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में अभी नहीं खुलेंगे मंदिर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन, इनसे हटी पाबंदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन को खोलने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया अभी भी जारी है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार की ओर से बुधवार को अनलॉक 5 के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. सरकार द्वारा अभी भी धार्मिक स्थलों और स्कूलों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है. हालांकि मेट्रो रेल सेवा और सरकारी व प्राइवेट लाइब्रेरी को खोलने के लिए अनुमति दे दी गई है. अब 15 अक्टूबर से राज्य में लोग मेट्रो से दोबारा सफर करना शुरू कर सकेंगे.

    धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत नहीं

    महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने अनलॉक- 5 के तहत जारी किए गए नए गाइडलाइन में फिलहाल मंदिरों समेत अन्य धार्मिक स्थलों, थिएटर्स को खोलने की परमिशन नहीं दी है. इन पर पहले की ही तरह पाबंदियां जारी रहेंगी. हालांकि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों ने सिनेमा हॉल और थिएटर्स को खोलने के लिए इजाजत दे दी है, लेकिन अभी महाराष्ट्र में इस पर पांबदी नहीं हटाई गई है. इसके साथ साथ अभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर भी पाबंदी लागू है.

    स्कूलों को बंद रखने का किया गया फैसला

    राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए अभी महाराष्ट्र में स्कूलों को बंद रखने का ही फैसला किया गया है. हालांकि टीचर्स 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल अटैंड कर सकेंगे. वहीं स्थानीय साप्ताहिक बाजार खोलने की भी अनुमति दे दी गई है. कल से ही वीकली मार्केट खुल सकेंगे. हालांकि कंटेनमेंट जोन में पहले की ही तरह पाबंदी जारी रहेगी. कंटेनमेंट जोन के बाहर ही बाजार खोले जा सकेंगे. प्रदेश की ठाकरे सरकार ने दुकानों के खोले जाने का समय तय किया है, जो कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक है.

    बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी भी खुल सकेंगे

    राज्य में बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी भी कल से खुलेंगे. लेकिन कंटेनमेंट जोन में बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी खोलने की परमिशन नहीं है. वहीं भले ही सरकार ने 15 अक्टूबर से मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, लेकिन इस दौरान सभी नियमों का पालन अनिवार्य होगा. इस संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश शहरी विकास विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुको ने सरकार से कहा- लोगों की दीवाली आपके हाथ में, 2 नवंबर तक जारी करें ब्याज माफी का सर्कुलर
    Next Article पंजाब सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.