Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुसाइड से पहले किया टॉस, बेटे को जिंदगी, माता-पिता ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
    Breaking News Headlines बिहार

    सुसाइड से पहले किया टॉस, बेटे को जिंदगी, माता-पिता ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दंपति ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी. इससे ठीक पहले बेटे को बोला कि तुम घर जाओ. बेटा जैसे ही आगे बढ़ा…पहले मां ट्रेन के आगे कूदी, उसके ठीक बाद पिता कूद गया. बेटा ये सारा नजारा अपनी आंखों के सामने देखता रहा. फिर उसने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया.

    मुजफ्फरपुर के सकड़ा थाना क्षेत्र के मृतक दंपति दीपक साह और पत्नी रिंकू देवी चन्दनपटी गांव में रहते थे. घर में कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था. दोनों अक्सर आपस में लड़ते रहते थे. 36 वर्षीय संदीप और 32 साल की रिंकू ने फैसला लिया कि अब उन्हें जीना नहीं है.

    माता-पिता ट्रेन के आगे कूदे

    मंगलवार दोपहर ढोली और दुबहा रेलवे स्टेशन के बीच मिश्रौलिया गुमटी संख्या 158-2 के पास दोनों ने मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दीपक और रिंकू के इकलौते बेटे ने बताया कि दोपहर में जब घर आया तो मम्मी-पापा लड़ रहे थे. मारपीट भी की. बाद में दोनों निकले और कहा, चलो तुम जीकर क्या करोगे.

    मालगाड़ी के आगे कूद कर दी जान

    बेटे ने बताया कि मैं भी साथ चला गया. पटरी के पास पहुंचे तो दोनों ने कई बार आपस में बात की. फिर कहा, टॉस कर लो. टॉस के बाद मम्मी ने कहा ये बच गया. फिर मुझे कहा कि तुम घर जाओ, हम आते हैं. मैं जैसे ही पलटकर घर जाने लगा तो मम्मी तेजी से ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद गईं. इसके बाद पापा भी तेजी से दौड़ते हुए गए ट्रेन के नीचे कूद गए. इसके बाद बेटे ने ही घर के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी.

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सकड़ा थानाध्यक्ष राम नाथ प्रसाद ने इस पूरी घटना को पारिवारिक विवाद बताया है. परिजनों ने भी अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान का सीएम नीतिश पर हमला, बोले- पीएम से हमारा दिल का रिश्ता
    Next Article असम में एनआरसी की अंतिम सूची से हटाए जाएंगे 10 हजार अपात्र लोगों के नाम

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.