Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में पुलिस कर्मियों को घायल कर सुधार गृह से भागे 17 बाल कैदी
    Breaking News Headlines

    हरियाणा में पुलिस कर्मियों को घायल कर सुधार गृह से भागे 17 बाल कैदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिसार. हरियाणा के हिसार जिले में बड़ी वारदात सामने आई है. बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार की रात को 17 बाल कैदी फरार हो गए. बाल कैदियों को शाम के भोजन के लिए बाहर निकाला जा रहा था. पहले से ही हमले की फिराक में तैयार बाल कैदियों ने जेल सुपरिंटेंडेंट समेत 3 सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया. कैदियों ने जेल वार्डनों से चाबी छीनी और मेन गेट का ताला खोलकर भाग निकले. घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

    मेन गेट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी चंद्रकांत और तलविंद्र को सिर पर गहरी चोट आई है. इनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है. भागने वाले कैदियों में अधिकतर रोहतक व झज्जर जिले के हैं. ये बाल कैदी हत्या व मारपीट जैसे केस में सजा काट रहे थे. जेल से निकलकर सभी कैदी हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के जंगलों की तरफ भाग निकले. जैसे ही कैदियों के भागने की सूचना हिसार पुलिस को मिली, तुरंत पूरे जिले और साथ लगते जिलों में सूचना भेज दी गई.

    हिसार में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी इन 17 कैदियों की तलाश में जुटे हैं. इसके अलावा जिले के सभी नाके एक्टिव कर दिए गए हैं. इन सभी कैदियों द्वारा लूट व छीना झपटी की आशंका को देखते हुए सभी थानों व चौकियों को अलर्ट कर दिया है.

    सभी कैदियों को शाम के भोजन के लिए बैरक से बाहर निकाला गया. जेल के कर्मचारी खाना परोसने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पहले से ही प्लानिंग करके बैठे कैदियों ने अंदर बैठे सुपरिंटेंडेंट के सिर पर हमला कर दिया. वह कुछ समझ पाता उससे पहले कैदियों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और जेल के मुख्य गेट की तरफ भाग निकले. गेट पर तैनात पुलिस के दो जवानों ने कैदियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों के बीच सात से दस मिनट तक हाथापाई और डंडे चले.

    कैदियों की संख्या अधिक होने के कारण दोनों जवान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. कैदियों ने एक जवान की जेब से गेट की चाबी निकाली और ताला खोलकर जंगल की तरफ भाग गए. इसके बाद लहूलुहान सपरिंटेंडेंट कुलदीप सदर थाना पहुंचे और वहां से पुलिस बल के साथ कैदियों को खोजने के लिए निकल पड़े. काफी देर खोजने के बाद जब कैदी हाथ नहीं लगे तो इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई. एसपी ने आईजी को घटना से अवगत करवाया. आईजी ने पूरी रेंज की पुलिस को एक्टिव कर दिया.

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी ने जिले के सभी नाके एक्टिव कर दिए. सभी थानों व चौकियों की पुलिस को रातभर बाहर रहकर अपने-अपने एरिये में सर्च करने के आदेश कर दिए हैं. एसपी बलवान सिंह राणा ने तीन डीएसपी के साथ बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में सामने आये 55,342 नए मामले
    Next Article हाथरस मामला: पीडि़त परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा, नहीं करेंगे अस्थि विसर्जन

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.