लखनऊ. हाथरस में दलित लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हुई मौत के मामले में पीडि़त परिवार को आज कड़ी सुरक्षा के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष पेश किया जायेगा. हाथरस कांड की अहम सुनवाई आज सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में होनी है. जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस राजन राय की बेंच में सुनवाई होगी. गरिमापूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार का अधिकार टाइटल के तहत मामला सूचीबद्ध है. दोपहर बाद 2:15 पर सुनवाई शुरू होगी. इससे पहले 1 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए एसीएस (होम),…
Author: Devanand Singh
बैंकॉक. थाईलैंड की चाचोनग्साओ प्रांत की राजधानी बैंग तोई में रविवार को एक बस की एक मालगाड़ी से भिड़ंत होने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए. मुख्य जिला अधिकारी प्राथुंग युकासेम ने यहां बताया कि जब पर्यटक बस बैंग तोई क्षेत्र में बिना फाटक वाला रेल क्रॉसिंग पार कर रही थी तभी अचानक एक मालगाड़ी आ गई और बस को रौंदते हुए निकल गई. इस हादसे में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. और 30 अन्य घायल हो गये. घायलों में से तीन की बाद में अस्पताल…
त्रिपोली. लीबिया में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए 7 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है. इनमें से ज्यादातर आंध्र प्रदेश, बिहार और गुजरात के रहने वाले हैं. इन सभी को 14 सितंबर को अगवा किया गया था. इन सभी का वतन वापसी के लिए त्रिपोली एयरपोर्ट जाते वक्त अपहरण कर लिया गया था. लीबिया में इन भारतीयों को कंस्ट्रक्शन और ऑइल सप्लाई करने वाली कंपनियों में काम मिला हुआ था. ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत ने यह जानकारी दी. लीबिया में भारत का दूतावास नहीं है, ट्यूनीशिया में भारतीय मिशन ही लीबिया में भारतीयों की देखरेख का काम करता…
पटना. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर के हसनपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. लंबे समय से चल रहे चर्चाओं पर विराम लगते हुए रविवार को यह साफ कर दिया गया कि तेज प्रताप आरजेडी का गढ़ मानी जाने वाली सीट हसनपुर से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट के लिए वो 13 अक्टूबर को 10:30 बजे रोसड़ा निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. इस बार बदला हुआ है समीकरण : बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में जेडीयू नेता राज कुमार राय ने इस सीट पर जीत हासिल की…
अबु धाबी. क्विंटन डी कॉक (53) और सूर्यकुमार यादव (53) के शानदार अर्धशतकों से गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया. मुंबई की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि दिल्ली की सात मैचों में दूसरी हार है. मुंबई की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुँच गयी है. दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर के 42 रनों से 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि मुंबई ने…
नई दिल्ली: रेलवे नेटवर्क के कुछ निश्चित मार्गों पर 130 किलोमीटर या इससे अधिक गति से चलने वाली रेलगाड़ियों में आने वाले दिनों में केवल एसी कोच होंगे. वर्तमान में अधिकतर मार्गों पर मेल, एक्सप्रेस रेलगाड़ियां की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा या कम है. राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम रेलगाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की रेलगाड़ियों के कोच 130 किलोमीटर प्रति घंटा इससे अधिक गति पर चलने के लिए उपयुक्त हैं. रेल मंत्रालय के प्रवक्ता डी. जे. नारायण ने कहा कि इस तरह की रेलगाड़ियों में टिकट…
पेरिस: लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में मात दे अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता. नडाल ने रोलां गैरों में जोकोविच को एकतरफा 6-0, 6-2, 7-5 से एकतरफा मात देते हुए अपना कुल 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. पुरुष वर्ग में राफेल नडाल ने ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में उन्होंने रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं. जोकोविच को इस साल पहली हार मिली है. अमेरिका ओपन में वो बाहर हो गए थे लेकिन उसका…
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अगले दो दिनों में कुल 35 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को संबोधित करेंगे. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने बताया, प्रचार अभियान 12 और 13 अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से होगा. 14 अक्टूबर से वह चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए अलग-अलग हिस्सों के लिए उड़ान भरेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का वर्चुअल प्रचार अभियान सोमवार शाम को शुरू होगा जब वह छह जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े होंगे. इसके बाद मंगलवार सुबह पांच जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों और शाम को चार जिलों…
नयी दिल्ली. भाजपा ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पार्टी अब तक 75 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. प्रदेश के मंत्री नंद किशोर यादव (पटना साहिब से विधायक) और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा को भाजपा ने टिकट दिया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को यहां हुई थी, जिसके बाद आज सूची जारी की गयी. भाजपा राज्य में जद (यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. गठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी…
गया. कोरोना काल के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की पहली जनसभा गया शहर में हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा. जनसभा में कोरोना के मद्देनजर एहतियात बरतने के पोस्टर और बैनर तो खूब नजर आए, लेकिन नियमों का पालन होता हुआ नजर नहीं आया. पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके नड्डा ने इसको लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझा. कोरोना के दौरान हुई पहली राजनीतिक रैली में शामिल होने गया के गांधी मैदान में करीब 5-6 हजार लोग जुटे. प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की…
