Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लीबिया में अगवा किये गये 7 भारतीय 28 दिन बाद हुये रिहा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    लीबिया में अगवा किये गये 7 भारतीय 28 दिन बाद हुये रिहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्रिपोली. लीबिया में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए 7 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है. इनमें से ज्यादातर आंध्र प्रदेश, बिहार और गुजरात के रहने वाले हैं. इन सभी को 14 सितंबर को अगवा किया गया था. इन सभी का वतन वापसी के लिए त्रिपोली एयरपोर्ट जाते वक्त अपहरण कर लिया गया था. लीबिया में इन भारतीयों को कंस्ट्रक्शन और ऑइल सप्लाई करने वाली कंपनियों में काम मिला हुआ था.

    ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत ने यह जानकारी दी. लीबिया में भारत का दूतावास नहीं है, ट्यूनीशिया में भारतीय मिशन ही लीबिया में भारतीयों की देखरेख का काम करता है. गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन सात भारतीय के अगवा होने की पुष्टि की थी.

    इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ये सभी सात भारतीय लीबिया के अशवरीफ नाम की जगह से अगवा किए गए हैं. ये सभी कंस्ट्रक्शन और ऑयल कंपनी में काम कर रहे थे. अभी अगवा हुए नागरिकों की सकुशल रिहाई को लेकर वहां की सरकार से बातचीत की जा रही है. हालांकि अभी तक इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि इन्हें अगवा किसने किया है.

    गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने साल 2015 में ही एक एडवाइजरी की थी जिसके तहत कहा गया था कि भारतीय नागरिकों को लीबिया जाने से बचना चाहिए क्योंकि वहां की सुरक्षा स्थिति अनुकूल नहीं है. बाद में सरकार ने सुरक्षा कारणों से लीबिया की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था. यह प्रतिबंध अभी भी जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    Next Article थाईलैंड में बस और मालगाड़ी की भिडंत में 20 लोगों की मौत, 27 घायल

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.