Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़े मुंबई के इंडियंस
    Breaking News Headlines

    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़े मुंबई के इंडियंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबु धाबी. क्विंटन डी कॉक (53) और सूर्यकुमार यादव (53) के शानदार अर्धशतकों से गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया. मुंबई की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि दिल्ली की सात मैचों में दूसरी हार है. मुंबई की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुँच गयी है.

    दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर के 42 रनों से 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि मुंबई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की.

    लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा को टीम के 31 के स्कोर पर गंवाया. रोहित 12 गेंदों पर पांच रन ही बना सके. रोहित का विकेट लेफ्ट आर्म स्पिन अक्षर पटेल ने लिया. डी कॉक ने सूर्यकुमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की. डी कॉक को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया. डी कॉक ने 36 गेंदों पर 53 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए. डी कॉक का विकेट 77 के स्कोर पर गिरा.

    सूर्य ने तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. सूर्य 32 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर कैगिसो रबादा का शिकार बने. हार्दिक पांड्या खाता खोले बिना मार्कस स्टॉयनिस की गेंद पर आउट हो गए. हार्दिक का विकेट भी 130 के स्कोर पर गिरा. मैदान पर उतरे कीरोन पोलार्ड ने किशन के साथ टीम को लक्ष्य की तरफ अग्रसर कर दिया. मुंबई को आखिरी तीन ओवर में 18 रन चाहिए थे. किशन ने 18 वें ओवर में रबादा की दूसरी गेंद पर छक्का मारा लेकिन तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों कैच हो गए. किशन ने 15 गेंदों पर 28 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए.

    क्रुणाल पांड्या ने स्टॉयनिस के पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ दिया. दूसरी गेंद पर रन आउट का मौका निकल गया और इस गेंद पर एक रन गया. तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने एक रन लिया और स्कोर बराबर हो गया. क्रुणाल ने चौथी गेंद पर चौका मारा और मैच समाप्त कर दिया. पोलार्ड 11 और क्रुणाल 12 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की तरफ से रबादा ने दो विकेट लिए जबकि पटेल, अश्विन और स्टॉयनिस को एक एक विकेट मिला. दिल्ली को इस तरह अबु धाबी में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

    इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर के 52 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 और अय्यर के 33 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 42 रन की पारी की बदौलत 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन कम से कम 10-15 रन कम रह गयी. दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पृथ्वी शॉ (4) का विकेट टीम के चार रन के स्कोर पर गंवा दिया. पृथ्वी को ट्रेंट बोल्ट ने क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराकर आउट किया.

    इस मुकाबले के लिए टीम में शामिल किए गए अंिजक्या रहाणे भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और क्रुणाल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. रहाणे ने 15 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए. शुरुआती झटके लगने के बाद शिखर ने अय्यर के साथ मिलकर दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रन की मजबूत साझेदारी हुई.

    दिल्ली की पारी में मार्कस स्टोयनिस ने आठ गेंदों में दो चौकों के सहारे 13 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी नौ गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई की ओरÞ से क्रुणाल ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और बोल्ट ने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउचित किराए पर 130 किमी प्रति घंटे से तेज़ चलने वाली ट्रेनों में होंगे सिर्फ AC डिब्बे
    Next Article लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.