अनंत सिंह पर कार्रवाई कर जदयू खुद को कितना नुकसान पहुंचाएगी? अनुशासन के नाम पर सियासी दबाव या राजनीतिक मजबूरी? मोकामा में ‘छोटे सरकार’ के जनाधार को नजरअंदाज करना आसान नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना। जदयू विधायक अनंत सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चर्चा के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इससे नुकसान किसका ज्यादा होगा—जदयू का या अनंत सिंह का? फरवरी 2015 में जब अनंत सिंह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को कैमरे के सामने थप्पड़ मारने की धमकी दी थी, तब वह नीतीश कुमार के समर्थन में दिया गया बयान था। उस समय उनके…
Author: Devanand Singh
क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करें, लंबित योजनाएं 15 दिनों में शुरू हों: उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण एवं भवन निगम की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर आवागमन योग्य बनाने का निर्देश दिया, ताकि पर्व-त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने शिलान्यास के बावजूद शुरू नहीं हुई योजनाओं को 15 दिनों के…
राजनीति से ऊपर इंसानियत: बेटियों के नदी में डूबने की खबर पर मदद के लिए दौड़े विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और प्रतिस्पर्धा के बीच कभी-कभी मानवीय संवेदना की छोटी-सी पहल भी बड़ी मिसाल बन जाती है। स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट के नीचे दो बच्चियों के डूबने की घटना के दौरान पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह की तत्परता इसी मानवीय पहल को सामने लाती है। विकास सिंह ने बताया कि उनके मित्र संतोष ठाकुर ने फोन कर सूचना दी कि जूतियां पर्व के अवसर पर मां के साथ नदी में स्नान करने गई उनकी दो…
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान राष्ट्र संवाद ब्यूरो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को नवाचार विजन फाउंडेशन, तेघड़ा के युवाओं द्वारा बरौनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों एवं उनके देश के प्रति योगदान को याद करते हुए स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताआगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बेगूसराय जिले के बलिया में अनुमंडल स्तरीय बलिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बलिया में शांति समिति की बैठक: मुख्य बिंदुबैठक में पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं संबंधित पक्षों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण…
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत भगवानपुर (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के मेहदौली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 हंडालपुर गांव निवासी स्वर्गीय व्यास यादव के 50 वर्षीय पुत्र सोनेलाल यादव उर्फ कारी की इलाज के दौरान शनिवार को दोपहर सदर अस्पताल बेगूसराय में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। विदित हो कि विगत सफ्ताह शाम लगभग 5 बजे ग्रामीणों ने उसे समसा-पीपरा पथ पर गांव में ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर…
जमीनी विवाद को लेकर अंचलाधिकारी कक्ष में लगा जनता दरबार, दो मामलों का निष्पादन भगवानपुर संवाददाता/ जमीनी विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु शनिवार को अंचलाधिकारी कक्ष में अंचलाधिकारी रानू कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।उक्त जनता दरबार में पूर्व से 7 मामले लंबित थे तथा शनिवार को 5 नया मामला भी जनता दरबार में आया। जिसमें से दो मामलों का निष्पादन किया गया।निष्पादन किए गए मामलों के संबंधित पक्षों को थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने दिए गए निर्णय पर अमल करने तथा शांति बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया। शेष मामलों के संबंधित पक्षों को…
ग्राम कचहरी के मुकदमों में नहीं होगी नोटिस की अड़चन, चौकीदार करेंगे नियमित तामिला *बखरी-बेगूसराय।* बिहार में ग्राम कचहरियों में लंबित मुकदमों की सुनवाई में नोटिस नहीं पहुंचने से आ रही बाधा अब दूर होगी। राज्य सरकार ने नोटिस तामिला की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिलों में ग्राम कचहरियों के लिए चौकीदारों की सेवा नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ग्राम कचहरियों के मामलों में नोटिस तामिला में किसी…
15 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार: छौड़ाही में कार्रवाई बिहार के बेगूसराय जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां 15 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार किया गया है। छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को धर दबोचा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है। 15 लीटर देसी…
*मंत्री संजय पासवान ने मोहनपुर गंव पहुंचकर स्व. सुरेंद्र वर्मा को दी श्रद्धांजलि* बखरी, बेगूसराय। बखरी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर गांव में लोजपा रामविलास के जिला उपाध्यक्ष सह बखरी विधानसभा प्रभारी अनिल वर्मा के पूज्य चाचा स्व. सुरेंद्र वर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने शनिवार दोपहर बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान उनके आवास पर पहुंचे। मंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मंत्री संजय कुमार पासवान ने कहा कि आज हम सबके बीच से एक अभिभावक…
