Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
    राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को नवाचार विजन फाउंडेशन, तेघड़ा के युवाओं द्वारा बरौनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों एवं उनके देश के प्रति योगदान को याद करते हुए स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुधाकर, सुपरवाइजर मनोज कुमार पाठक एवं विनय मिश्रा, विकास सिंह तथा बरौनी के तकनीशियन मंटू कुमार सहित अन्य रेलवे कर्मी उपस्थित रहे।
    यह स्वच्छता अभियान नवाचार विजन फाउंडेशन, तेघड़ा के युवाओं के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संस्था के सचिव सुमन कुमार जायसवाल, अध्यक्ष बसुदेव दास एवं अमर प्रकाश पासवान ने युवाओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
    अभियान के दौरान युवाओं एवं संस्था के सदस्यों ने लगभग एक घंटे तक श्रमदान किया। रेलवे के सहयोग से आरपीएफ कॉलोनी तथा टिकट काउंटर के आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने, स्वच्छता बनाए रखने और रेलवे परिसर को साफ रखने के लिए जागरूक किया।
    कार्यक्रम में काजल कुमारी के साथ युवा टीम के रुखसार, रोशन, सोनू, तूफान, लक्ष्मी, अमन, आशुतोष एवं श्वेता सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
    नवाचार विजन फाउंडेशन के सचिव सुमन कुमार जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। युवाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर युवाओं द्वारा श्रमदान करना समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का सकारात्मक उदाहरण है।
    कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छ रेलवे स्टेशन, स्वस्थ समाज और जागरूक युवा” का संदेश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर बलिया में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर
    Next Article राजनीति से ऊपर इंसानियत: बेटियों के नदी में डूबने की खबर पर मदद के लिए दौड़े विकास सिंह

    Related Posts

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    October 3, 2026

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    October 3, 2026

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    अनंत सिंह पर कार्रवाई कर जदयू खुद को कितना नुकसान पहुंचाएगी?

    क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करें, लंबित योजनाएं 15 दिनों में शुरू हों: उपायुक्त

    राजनीति से ऊपर इंसानियत: बेटियों के नदी में डूबने की खबर पर मदद के लिए दौड़े विकास सिंह

    गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    दुर्गा पूजा को लेकर बलिया में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर

    कितना कारगर होगा कांग्रेस का तीन एम का फार्मूला 

    गांधी घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबीं दो सगी बहनें, तलाश में जुटा प्रशासन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.