नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को भारत में कोविड महामारी की दूसरी और तीसरी लहर की तुलना कर मौतों और वैक्सीनेशन के आंकड़ों के अंतर के बारे में बताया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही बढ़े कोरोना मामलों को पहली बार तीसरी लहर के तौर पर बताया है. सरकार ने कहा कि भारत के 94 प्रतिशत वयस्कों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 72 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. सरकार ने कहा कि 15-18 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिशत ने अपनी कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है. उसने…
Author: Devanand Singh
मेघालय और असम के बीच का सीमा विवाद लगभग पांच दशक पुराना है. इसी को लेकर आज यानी गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा दोनों मौजूद थे. बैठक खत्म होने के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिए गए अभ्यावेदन को सुना. उन्होंने हमें बताया कि अब गृह मंत्रालय 26 जनवरी के बाद हमें फिर से अधिकारियों के साथ बैठक के लिए बुलाएगा, ताकि चर्चा को आगे बढ़ाया जा…
मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को राहत नहीं मिल रही है. जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरे देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है. ईडी ने उन्हें 2 नवंबर, 2021 को उनके खिलाफ जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है. इससे पहले मुंबई के विशेष न्यायालय से भी उनको झटका लगा था. मुंबई के विशेष न्यायालय ने मंगलवार को उनकी डिफॉल्ट जमानत याचिका को स्पेशल PMLA कोर्ट ने ठुकरा दिया था. न्यायालय…
तिरुवनंतपुरम. केरल में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण बीते 24 घंटों के दौरान ऑक्सीजन बेड की मांग में 20 फीसदी और आईसीयू बेड की मांग में 15 फीसदी की वृद्धि हो गई है. राज्य में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों में सबसे अधिक बुजुर्ग हैं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए आम लोगों को महामारी के “सुपर-स्प्रेड” के खिलाफ आगाह किया है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वायरस के डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों प्रकार के वेरिएंट राज्य में सक्रिय…
मुंबई. महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किये गए जिसमें भारतीय जनता पार्टी 1,649 सीटों में से 384 सीटों पर विजय प्राप्त कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. इससे पहले बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है और 24 नगर पंचायत का नेतृत्व कर सकती है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम को नतीजों की घोषणा की जिसमें BJP को 384 और राकांपा को 344 सीटों पर जीत मिली है. एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस…
मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में इस पर सहमति दे दी है. जिसके बाद महाराष्ट्र में 24 जनवरी 2022 से स्कूलों में दोबारा से ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो जाएंगी. शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि, राज्य में सोमवार से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे. साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्री प्राइमरी स्कूल भी खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय बहुत ही विचार विमर्श के बाद लिया है. शिक्षा मंत्री ने मीडिया को…
छपरा. बिहार के नालंदा में जहरीली शराब से मौत के बाद अब छपरा में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात सामने आ रही है. यहां मृतकों के परिजन जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं. जबकि और पुलिस जिला प्रशासन इसे ठंड की वजह से हुई मौत बता रही है. यहां जहरीली शराब पीकर लोगों के मरने की बात सोशल मीडिया के जरिए फैली. इसके बाद प्रशासन एक्शन में आई. लोगों की मौत की खबर वायरल होने के बाद छपरा डीएम राजेश मीणा और छपरा के एसपी मौके पर पहुंचे है. साथ ही उत्पाद…
टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका में भारत के वनडे सीरीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. शिखर धवन और विराट कोहली के अर्धशतकों के बावजूद भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 297 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में भारत की टीम 8 विकेट पर 265 रन ही बना सकी. साथ भारतीय कप्तान केएल राहुल ने सारा ठीकरा टीम के मिडिल ऑर्डर पर फोड़ा है. केएल राहुल ने पोस्ट मैच प्रजेन्टेशन में पहले तो इसे एक अच्छा मैच बताया फिर इसके हार की वजहों पर आए.…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 21जनवरी दिन शुक्रवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :मुलायम के कुनबे में भगदड़ सदमें में सपा* ********************* ✍️पाकिस्तान- तुर्की की एक और चाल, ब्रिटेन से भारतीय गृहमंत्री और सेना प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग ✍️दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट, दक्षिण भारत में कोरोना की आंधी,कर्नाटक और केरल में इतने आये केस ✍️झारखंड में अब 300 रुपये में होंगे RT-PCR टेस्ट, 50 रुपये में करायें…
जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं कोविड वैक्सीन डोज:संदीप कुमार मीणा शहर में 18+ के 14 तथा 15-18 आयु वर्ग में 08 सेंटर, ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के 98 तथा 15-18 के लिए 58 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्र में बूस्टर डोज के 9 टीका केंद्र जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं कोविड वैक्सीन डोज, सभी योग्य लाभुक जल्द टीकाकरण करायें… श्री संदीप कुमार मीणा, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को शहर में 18+ के लिए 14 तथा 15-18 आयु वर्ग में 08 सेंटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18+…
