रतलाम/भोपाल. रतलाम जिले में हिंदुओं के गांव छोड़कर जाने की चेतावनी से सरकार में हड़कंप मच गया. एसपी-कलेक्टर बुधवार सुबह भारी फोर्स के साथ सुराना गांव पहुंच गए. यहां दोनों धर्म के लोगों से बात की. अफसरों ने चौपाल में कहा कि गांव में पुलिस चौकी बनेगी. जिन लोगों पर तीन अपराध दर्ज हैं, उन्हें जिलाबदर किया जाएगा. एक महीने में सभी अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे. इधर, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पीडि़तों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे. मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है.…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट का दौर जारी रहा. इस बीच आधे दिन के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 783 अंक तक टूटकर 60 हजार के स्तर से नीचे 59,971 पर पहुंच गया. साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 225 अंकों की भारी गिरावट के बाद 18000 के स्तर से नीचे तक लुढ़क गया. हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स में कुछ सुधार हुआ और यह 656 अंक टूटकर 60,098 के स्तर पर बंद हुआ,…
जोधपुर. शादीशुदा व अविवाहित बेटे-बेटियों में भेदभाव नहीं किया जा सकता है. अब सोच बदलने का समय आ गया है कि शादीशुदा बेटी अपने पिता के बजाय पति के घर की जिम्मेदारी है. शादीशुदा बेटे व बेटी में भेदभाव नहीं किया जा सकता है. राजस्थान हाई कोर्ट की एक फैसले में की गई यह टिप्पणी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दरअसल पिता की मौत के बाद शादीशुदा बेटी को नौकरी देने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिसके तहत मौत के बाद सरकारी नौकरी पर बेटी का भी हक है. दरअसल मामला जैसलमेर जिले के…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 20जनवरी दिन गुरुवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :भ्रष्टाचार है सशक्त भारत बनाने की बड़ी बाधा* ********************* *समीकरण:अपर्णा के भाजपा में आने से भाजपा भी खुश सपा भी खुश* ✍️यूपी चुनाव: पिता आजम खान का हाल बताते-बताते मंच पर ही रो पड़े बेटे अब्दुल्ला आजम ✍️यूपी चुनाव: विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नितिन अग्रवाल का सपा से इस्तीफा, बिपिन रावत के भाई ने जॉइन की बीजेपी ✍️यूपी:…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में बड़ी हलचल हुई है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज यानी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं. अपर्णा यादव की एंट्री से न केवल भाजपा ने सपा में सेंधमारी की है, बल्कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं भाजपा का बहुत आभारी हूं. मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है. मैं पीएम मोदी…
नई दिल्ली. हत्या और बलात्कार जैसे अपराध से जुड़े मामलों में फैसला सुनाने में निचली अदालतों की जल्दबाजी पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं. कोर्ट का कहना है कि आरोपी को अपनी सजा की मात्रा के संबंध में बहस करने के लिए पर्याप्त समय और मौका दिए जाने की बात कही है. कोर्ट साल 2017 के एक मामले पर सुनवाई कर रहा था, जहां एक आरोपी की मौत की सजा को 30 साल की जेल में बदला गया. जस्टिस एल नागेश्वर राव, बीआर गवई और बीवी नागरत्ना की पीठ ने यह टिप्पणी की है. मध्य प्रदेश में साल 2017…
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अभी अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं. हलांकि इससे पहले 1 नवंबर को खुद अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. अखिलेश यादव के ऐलान ने तब सबको चौंका दिया था.अब इस बीच एएनआई ने समाजवादी पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि अखिलेश यादव के यूपी…
एशेज सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज और टी20 मैच को स्थगित कर दिया गया है. इसका कारण न्यूजीलैंड में क्वारंटीन नियम और सीमा पर नियंत्रण है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जानी थी. सीरीज की शुरुआत 30 जनवरी से होनी थी. दो और पांच फरवरी को सीरीज के बाकी दो मैच खेले जाने थे. इकलौता टी20 मैच आठ फरवरी को खेला जाना था. ये लगातार…
अलीगढ़. 8 दिसंबर 2021 को अकराबाद क्षेत्र के अली नगर निवासी मोहम्मद आसिफ की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 15 जनवरी 2022 को उसे कोविड रोधी टीका लगा दिया.मामला सामने आने पर टीकाकरण अभियान पर सवाल उठने लगे हैं.मृतकके परिजनों की शिकायत है कि मोहम्मद आसिफ ने 17 सितंबर को वैक्सीन लगवाई थी.लेकिन दूसरी डोज 15 जनवरी को लगने से पहले ही 8 दिसंबर को उसकी कुछ बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी.मेडिकल रोड पर स्टेशनरी की दुकान चला रहे मृतक के भाई मोहम्मद रिज़वान ने बताया कि वैक्सीनेशन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 15…
चंडीगढ़. निर्वाचन आयोग ने पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को राज्य में दो उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों, सात पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) और आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के स्थानांतरण का आदेश दिया है. पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने कहा कि आयोग ने गिरीश दयालन को फिरोजपुर का उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है, वहीं विनीत कुमार बठिंडा में इस पद पर रहेंगे.चुनाव आयोग ने पुलिस महानिरीक्षकों गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जसकरण सिंह और मुखविंदर सिंह चिन्ना का पंजाब पुलिस मुख्यालय में तबादला किया गया है. उन्होंने कहा कि अरुण पाल सिंह को…
