Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज तीसरी बार हुई रद्द
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज तीसरी बार हुई रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एशेज सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज और टी20 मैच को स्थगित कर दिया गया है. इसका कारण न्यूजीलैंड में क्वारंटीन नियम और सीमा पर नियंत्रण है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जानी थी. सीरीज की शुरुआत 30 जनवरी से होनी थी. दो और पांच फरवरी को सीरीज के बाकी दो मैच खेले जाने थे. इकलौता टी20 मैच आठ फरवरी को खेला जाना था.

    ये लगातार तीसरी बार है जब इन दोनों टीमों की सीमित ओवरों की सीरीज स्थगित कोविड-19 के कारण कर दी गई है. इसका मतलब है कि गर्मियों में 44 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया कोई भी वनडे सीरीज नहीं खेलेगी.
    नयूजीलैंड सरकार ने कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण अपने नियमों में बदलाव किए हैं और बाहर से आने वाले लोगों के लिए 10 दिन के सख्त क्वारंटीन का नियम लागू किया है. इसका मतलब है कि क्रिकेट न्यूजीलैंड अपने खिलाड़ियों को देश में सुरक्षित वापसी की गारंटी नहीं ले सकता. ये सीरीज न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर की इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज थी. इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को नेदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज खेलनी है जो टेलर की आखिरी सीरीज होगी.

    टी20 सीरीज का क्या होगा अंजाम?

    ऑस्ट्रेलिया को 17 से 20 मार्च के बीच न्यूजीलैंड में तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है और अब देखना ये है कि क्या ये सीरीज अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक होती है या उसे भी टाला जाता है. न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा, “हम जानते हैं कि ओमिक्रॉन आ गया है और इसके कारण न्यूजीलैंड की सरकार ने बदलाव किए हैं. इसके बाद बाहर से आने वाले यात्रियों को 10 दिन के सख्त क्वारंटीन में रहना होगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टूर को बढ़ाने के प्रस्ताव पर बात की और इस पर भी चर्चा की कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम किस दिन वापस लौटेगी ताकि ऐसी तारीख पर बात बन सके जो सरकार के लिए भी सही हो. दुर्भाग्यवश, आज सुबह हमें ये बताया गया कि वह इस मामले में कोई निश्चित तारीख नहीं दे सक

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग का कारनामा,मृतक व्यक्ति को लगा दिया कोरोनारोधी टीका
    Next Article आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से होंंगे मैदान में अखिलेश यादव

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.