Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में मतदान से पहले चुनाव आयोग ने किए अफसरों के ट्रांसफर
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब में मतदान से पहले चुनाव आयोग ने किए अफसरों के ट्रांसफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. निर्वाचन आयोग ने पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को राज्य में दो उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों, सात पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) और आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के स्थानांतरण का आदेश दिया है. पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने कहा कि आयोग ने गिरीश दयालन को फिरोजपुर का उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है, वहीं विनीत कुमार बठिंडा में इस पद पर रहेंगे.चुनाव आयोग ने पुलिस महानिरीक्षकों गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जसकरण सिंह और मुखविंदर सिंह चिन्ना का पंजाब पुलिस मुख्यालय में तबादला किया गया है. उन्होंने कहा कि अरुण पाल सिंह को जालंधर रेंज का आईजी बनाया गया है, वहीं शिवकुमार वर्मा को बठिंडा का आईजी बनाया गया है. राकेश अग्रवाल पटियाला रेंज और प्रदीप कुमार यादव फरीदकोट रेंज के आईजी होंगे.
    चुनाव आयोग ने पीपीएस अफसरों के भी तबादले किए हैं. इनमें 2010 आईपीएस बैच के अफसर हरप्रीत सिंह भी शामिल हैं. वह अभी एसएएस नगर में एसएसपी के पद तैनात थे. इससे पहले वह तरनतारन, बरनाला और फजिल्‍का के भी एसएसपी रह चुके हैं. ध्रुमान एच निंबले को होशियारपुर एसएसपी, पाटिल केतन बलिराम को लुधियाना ग्रामीण एसएसपी, दीपक हिलोरी को अमृतसर ग्रामीण एसएसपी, गुलनीत सिंह खुराना को तरनतारन एसएसपी, अमनीत कोंडल को बठिंडा एसएसपी, संदीप कुमार मलिक को श्री मुक्तसर साहिब एसएसपी और सरताज सिंह चहल को एसएसपी बनाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरदोई: मदरसे में बच्चे के साथ हुआ कुकर्म, सीनियर छात्र गिरफ्तार
    Next Article स्वास्थ्य विभाग का कारनामा,मृतक व्यक्ति को लगा दिया कोरोनारोधी टीका

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.