Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल में ओमिक्रॉन का कहर: ऑक्सीजन बेड की मांग और ICU केसों में तेज वृद्धि, बुजुर्गों पर ज्यादा असर
    Breaking News Headlines

    केरल में ओमिक्रॉन का कहर: ऑक्सीजन बेड की मांग और ICU केसों में तेज वृद्धि, बुजुर्गों पर ज्यादा असर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुवनंतपुरम. केरल में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण बीते 24 घंटों के दौरान ऑक्सीजन बेड की मांग में 20 फीसदी और आईसीयू बेड की मांग में 15 फीसदी की वृद्धि हो गई है. राज्‍य में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि अस्‍पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों में सबसे अधिक बुजुर्ग हैं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए आम लोगों को महामारी के “सुपर-स्प्रेड” के खिलाफ आगाह किया है.

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वायरस के डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों प्रकार के वेरिएंट राज्य में सक्रिय हैं. इन दोनों के कारण कोरोना केस तेजी से बढ़ें हैं. पहली और दूसरी लहरों के विपरीत, तीसरी लहर में बीमारी बहुत तेजी से शुरुआती दौर में ही फैल रही है. वहीं लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वरिष्ठ नागरिक और कॉमरेडिडिटी वाले लोग इस बार सबसे कमजोर हैं.
    उन्होंने कहा कि मात्र 24 घंटे के अंदर ही अस्पताल में भर्ती, आईसीयू बेड और ऑक्सीजन बेड की मांग बढ़ गई है. इसे बहुत गंभीरता से लेना होगा. केरल में कोविड-19 संक्रमण में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. राज्य में बुधवार को 34,199 नए सकारात्मक मामले दर्ज किए, जिससे संक्रमण की संख्या 54,41,511 हो गई है. राज्य में मंगलवार को 28,481 मामले सामने आए थे.

    राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य ने पिछले 24 घंटों में 91,983 नमूनों का परीक्षण किया और 1.68 लाख सक्रिय कोविड-19 मामले हैं. बुधवार को केरल में 134 मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की संख्या 51,160 हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के नतीजे में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
    Next Article अनिल देशमुख को नहीं मिली राहत, जबरन वसूली केस में 14 दिनों के लिए और बढ़ी न्यायिक हिरासत

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.