Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के नतीजे में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के नतीजे में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किये गए जिसमें भारतीय जनता पार्टी 1,649 सीटों में से 384 सीटों पर विजय प्राप्त कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. इससे पहले बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है और 24 नगर पंचायत का नेतृत्व कर सकती है.

    राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम को नतीजों की घोषणा की जिसमें BJP को 384 और राकांपा को 344 सीटों पर जीत मिली है. एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 316 सीटें जीती हैं जबकि शिवसेना को केवल 284 सीटों पर जीत हासिल हुई है. हाल में हुए पंचायत चुनाव में 206 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं.
    एसईसी ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के नौ नगर पंचायत में मतगणना बृहस्पतिवार को होगी. इससे पहले आज पाटिल ने संवाददाताओं से कहा था, राज्य की 106 नगर पंचायत के लिए चुनाव हुए थे जिसमें अब तक बीजेपी ने 400 से ज्यादा सीटें जीती हैं. हम 24 निकाय संस्थाओं का नेतृत्व करने की मजबूत हालत में हैं और छह अन्य में दावा करने के लिए हमें कुछ पार्षदों का समर्थन चाहिए होगा.

    पाटिल ने कहा कि लगभग 26 महीने तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद, भाजपा को भारी जीत हासिल हुई है. उन्होंने कहा, “इससे पता चलता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का हमारा नेटवर्क, बिना किसी सरकार के समर्थन या संसाधन के अच्छे नतीजे दे सकता है. शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिल गया लेकिन वह इस चुनाव में तीसरे या चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही है.”
    महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बुधवार को लातूर जिले की चार नगर पंचायतों की 68 में से 23 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि राकांपा और भाजपा को 14-14 सीट मिलीं. यह जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी. लातूर जिले में चार नगर पंचायतों की 68 सीट के लिए चुनाव हुआ था. हर नगर पंचायत में 17 सीट थीं. चाकुर, शिरूर अनंतपाल और जलकोट और देवनी नगर पंचायत के लिए मतगणना बुधवार को हुई. जलकोट और देवनी में कांग्रेस ने अधिकतर सीट जीत लीं. अधिकारियों ने बताया कि चाकुर की 17 में से आठ सीट महाविकास अघाडी (कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना) ने जीतीं, जबकि प्रहार जनशक्ति पक्ष ने छह और भाजपा ने तीन सीट जीतीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
    Next Article केरल में ओमिक्रॉन का कहर: ऑक्सीजन बेड की मांग और ICU केसों में तेज वृद्धि, बुजुर्गों पर ज्यादा असर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.