Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहला वनडे हारने पर बोले केएल राहुल- सब गड़बड़ मिडिल ऑर्डर में हुई
    Breaking News Headlines खेल

    पहला वनडे हारने पर बोले केएल राहुल- सब गड़बड़ मिडिल ऑर्डर में हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका में भारत के वनडे सीरीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. शिखर धवन और विराट कोहली के अर्धशतकों के बावजूद भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 297 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में भारत की टीम 8 विकेट पर 265 रन ही बना सकी. साथ भारतीय कप्तान केएल राहुल ने सारा ठीकरा टीम के मिडिल ऑर्डर पर फोड़ा है.

    केएल राहुल ने पोस्ट मैच प्रजेन्टेशन में पहले तो इसे एक अच्छा मैच बताया फिर इसके हार की वजहों पर आए. उन्होंने कहा, ” ये मैच काफी कुछ सीख देने वाला रहा. इसमें हमारी शुरुआत अच्छी हुई. लेकिन हम मिडिल ओवर में विकेट गंवाते रहे, जिसके चलते मैच हमारे हाथ से फिसलता गया. हमें मिडिल ओवर में विकेट गंवाने से बचना होगा. तभी हम सामने वाली टीम को रोक सकते हैं.”
    पहले वनडे की विकेट पर बोलते हुए केएल राहुल ने कहा, ” मैंने 20 ओवर से आगे बल्लेबाजी नहीं की. पर मुझे नहीं लगता है कि इसमें उतना कुछ बदलाव आया होगा. विकेट को लेकर जब मैंने धवन और विराट से बात की तो उन्होंने इसे बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि पिच पर थोड़ा वक्त बिताने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है. दुर्भाग्यवश उन दोनों के बीच 79 रन की ही साझेदारी हो सकी.”

    उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने लगातार हमारे गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. हम मिडिल ओवर में उनका विकेट लेने में नाकाम रहे, जिस वजह से वो 290 प्लस का टोटल खड़ा करने में कामयाब रहे. इसके अलावा हमारी ओर से पार्टनरशिप भी ज्यादा नहीं बन सकी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article छपरा में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने कहा शराब पीने से गई जान

    Related Posts

    आदित्यपुर पार्षद पति पर बबुआ सिंह पर पिस्टल के बट से वार

    November 10, 2026

    खरकाई किनारे जमा कचरे पर दो माह का अल्टीमेटम, एनजीटी जाने की चेतावनी

    November 10, 2026

    *लपोटका संथाल बस्ती में पारंपरिक रीति से मना सागुन सोहराय

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर पार्षद पति पर बबुआ सिंह पर पिस्टल के बट से वार

    खरकाई किनारे जमा कचरे पर दो माह का अल्टीमेटम, एनजीटी जाने की चेतावनी

    *लपोटका संथाल बस्ती में पारंपरिक रीति से मना सागुन सोहराय

    डीएवी स्कूल और ‘संवाद’ के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

    बाउल संगीत कार्यक्रम में संस्कृति और भाईचारे का संदेश

    *विश्वास में दी पार्किंग की जगह और चाबी, कार लेकर परिवार चंपत

    दुग्धा में भजन संध्या पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

    *गम्हरिया की प्रशंसा दीवान को दिल्ली इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में इंटर्नशिप

    हाथी के हमले में घायल संजय महतो टीएमएच से डिस्चार्ज

    पूंजीडुंगरी में 56 भोग के साथ मना गोवर्धन पूजा महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.