जमशेदपुर में फाइलेरिया मुक्त शहर के लिए जागरूकता रैली, 10 से 25 फरवरी तक चलेगा दवा पिलाने का अभियान जमशेदपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे शहर में फाइलेरिया रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसे लेकर आज शहर में एनसीसी (NCC) कैडेट्स द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को फाइलेरिया के खतरे और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया। फाइलेरिया एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। यह बीमारी…
Author: Devanand Singh
हमेशा पीएम मोदी के दिल में रहता है मध्यम वर्ग: अमित शाह नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट एक विकसित देश के निर्माण के लिए मोदी सरकार के सपने का खाका है और मध्यम वर्ग हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में रहता है। शाह ने संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने के बाद कहा कि बजट में किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक और पोषण एवं स्वास्थ्य, स्टार्टअप से लेकर नवाचार और निवेश तक, हर क्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा…
बजट में 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने की घोषणा मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत: तेदेपा अमरावती: आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को कर मुक्त करने की घोषणा मध्यम वर्ग के लिए एक “ऐतिहासिक राहत” है। तेदेपा की प्रवक्ता ज्योत्सना तिरुनागरी ने कहा कि इस राहत से अधिक बचत होगी तथा खर्च क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत। 12 लाख रुपये तक आयकर मुक्त – अधिक…
2025 का आम बजट प्रगतिशील ,सर्वव्यापी और कल्याणकारी: राजेश शुक्ल झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने 2025 के आम बजट को सर्वव्यापी, प्रगतिशील और कल्याणकारी बताया है l श्री शुक्ल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हैं कि आयकर में 12 लाख रुपये आय पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाना, मोबाइल फोन , इलेक्ट्रिक कार , टेलीविजन, बैट्री, कैंसर की दवा को सस्ता किया जाना सराहनीय प्रयास है l श्री शुक्ल ने बजट को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया है,…
मध्यम वर्ग के लिए बजट काफी अच्छा है :अंजन कुमार CA अंजन कुमार ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की बजट कुल मिलाकर मध्यम वर्ग के लिए काफी अच्छा है। 12 लाख तक के आय पर टैक्स नहीं लगेगा एवं टैक्स दर में बदलाव काफी अच्छा है। इससे लोगों की क्रय क्षमता भी बढ़ेगी एवं बाजार में पैसा आएगा। TDS के दर एवं स्लैब में बदलाव की व्यापारियों को काफी राहत देगा। कुल मिलाकर आज का बजट अच्छा है एवं विकास को गति मिलेगी।
सरकार ने 25 महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ बीमारियों की 36 दवाओं पर आयात शुल्क हटाया नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 12 महत्वपूर्ण खनिजों, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप, कोबाल्ट उत्पादों, एलईडी, जिंक और कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की 36 दवाओं पर आयात शुल्क हटाने की घोषणा की। शनिवार को संसद में अपना लगातार आठवां बजट पेश करते हुए सीतारमण ने एक से अधिक उपकर या अधिभार नहीं लगाने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने 82 शुल्क लाइनों पर सामाजिक कल्याण अधिभार से छूट देने का भी प्रस्ताव किया, जो उपकर के अधीन हैं। सीतारमण ने बजट…
स्वागत योग्य बजट :डॉ जटाशंकर पांडेय भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ जटा शंकर पाण्डेय ने केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए वरदान बताया. उन्होंने कहा कि यह अभीतक का सर्वश्रेष्ठ बजट है, आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 12.75लाख करने के निर्णय की जितनी भी प्रशंसा की जय कम है. इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. कैंसर की दवा में छूट दी गयी है तथा कई उपयोगी सामानो के दाम में कटौती की गयी. विमान सेवा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करना स्वागत योग्य है. बजट की मुख्य उपलब्धिया निम्न प्रकार है बजट में…
चुनावी वर्ष में सीतारमण ने आम बजट में बिहार के लिए की कई घोषणाएं, राज्य के नेताओं ने सराहा नयी दिल्ली: केंद्रीय बजट 2025-26 में बिहार फोकस में रहा, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को राज्य के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें मखाना बोर्ड की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता और आईआईटी पटना की क्षमता बढ़ाने के लिए समर्थन शामिल है। वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा शासित बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की…
इतने इंजन हैं कि बजट पूरी तरह पटरी से ही उतर गया : कांग्रेस का वित्त मंत्री पर कटाक्ष नयी दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री द्वारा विकास के चार इंजनों की बात कहे जाने को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि इतने इंजन हो गए कि बजट पूरी तरह पटरी से ही उतर गया। सीतारमण ने शनिवार को अपने बजट भाषण में कहा कि कृषि, एमएसएमई (सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग), निवेश और निर्यात, विकास के चार शक्तिशाली इंजन हैं। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक…
भगवानपुर प्रखंड के महेशपुर के काली स्थान में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन भगवानपुर प्रखंड के पंचायत महेशपुर गाँव महेशपुर के काली स्थान में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पखवाड़ा का इस कार्यक्रम का आयोजन युवा राजद जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने आयोजन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक जागेश्वर दास के क्रांतिकारी गीतों के द्वारा हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. तनवीर हसन ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के साथ बिताए पल को याद करते हुए कहा कि ये…
