मध्यम वर्ग, किसान और नारीशक्ति को केंद्र में रखकर बना बजट 2025- काली शर्मा जमशेदपुर। भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा (काली शर्मा) ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025 गरीब, युवा, किसान, नारीशक्ति और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य डायरेक्ट टैक्स में राहत देकर मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाना, समावेशी विकास को प्रोत्साहित करना और निजी निवेश को बढ़ावा देना है। साथ ही, राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखते हुए इसे जीडीपी के 4.4 प्रतिशत तक सीमित करने का प्रयास किया गया है, जिससे आर्थिक स्थिरता बनी…
Author: Devanand Singh
यह जनता का बजट, हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, विकसित भारत के संकल्प को आगे ले जाएगा: मोदी नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, ‘विकसित भारत’ के मिशन को आगे ले जाएगा और साथ ही विकास, निवेश और उपभोग को कई गुणा बढ़ाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किए गए वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया में मोदी ने कहा ये…
देश को समृद्ध करने वाली बजट: विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न के के बिल्डर के निदेशक विकास सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्यम वर्ग के लिए सराहनीय बजट है लेकिन सरकार को निम्न वर्ग के लोगों का आय बढ़ाने पर कार्य करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट पर सरकार को जोड़ देना चाहिए और मुफ्त की रेवड़ियां बांटना बंद करनी चाहिए श्री सिंह ने कहा कि बजट का परिणाम दूरगामी होगा और यह बजट देश को समृद्ध करने बाली बजट…
बजट 2025: मिडिल क्लास, युवाओं, किसानों और कारोबारियों को राहत, दिनेश कुमार बोले— ‘आर्थिक विकास को मिलेगा बल’ वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में मध्यम वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों और कारोबारियों को बड़ी राहत दी गई है। नए टैक्स नियम के तहत अब 12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जबकि MSME सेक्टर को 10 करोड़ तक का लोन दिया जाएगा। किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री धनधान्य योजना’ लाई गई है, वहीं इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी मिली है। भाजपा जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस बजट को “आत्मनिर्भर भारत…
यह बजट देश के सर्वांगीण विकास के साथ प्रगतिशील बजट: अनिल ठाकुर राष्ट्र संवाद संवाददाता ब्रह्मर्षि विकास मंच के महासचिव अनिल ठाकुर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास एवं सामान्य वर्ग के हित को ध्यान रखते हुए सर्वोत्तम बजट है उन्होंने कहा कि जाएगा बजट विकासवादी व प्रगतिशील बजट है बजट में कृषि क्षेत्र की सोच दूरगामी परिणाम देने वाली है बजट की सबसे बड़ी खूबी है कि बजट में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत जो राष्ट्रीय मिशन की बात की गई है वह देश के विकास में…
एक्शन मोड़ मे विधायक पूर्णिमा साहू,मोहरदा जलापूर्ति योजना की निरिक्षण की, दिए कई दिशा निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू पूरी तरह से एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जंहा प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत भुइयाँडीह मे लोगों को इस योजना के बारे मे जानकारी देते हुए जुस्को के अधिकारियो से इस योजना के तहत बस्ती के तमाम घरों को इस योजना के तहत जल पहुँचाने का निर्देश दिया तो वंही विधायक बिरसानगर मोहरदा जलापूर्ति योजना का निरिक्षण किया, वंही मोहरदा जलापूर्ति योजना को बारीकियों से…
शिक्षा के क्षेत्र में आया बजट सराहनीय :गौरव गौरव बचन सचिव रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस वर्ष के बजट में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के विकास और विस्तार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं । देश भर में स्कूली शिक्षा को भी मजबूत करने का प्रयास किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में 6.65% की वृद्धि दिखाई दे रही है जो कि सराहनीय है । शिक्षा के क्षेत्र में जो बजट बनाया गया है उससे विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं को मजबूत…
केंद्रीय बजट से बिहार के विकास को गति मिलेगी: नीतीश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पेश केंद्रीय बजट 2025-26 की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘‘सकारात्मक’’ है और इससे राज्य के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद दिया। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख घटक है। बिहार के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि ‘‘मखाना बोर्ड’’ की…
केंद्रीय बजट में झारखंड और यहां के लोगों को नजरअंदाज किया गया : झामुमो रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में राज्य के लिए कुछ भी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में राज्य और इसके लोगों को ‘पूरी तरह से नजरअंदाज’ किया गया है। इससे पहले दिन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ‘‘बजट में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया है।…
केरल : भाजपा ने बजट का स्वागत किया, कांग्रेस और माकपा सांसदों ने ‘निराशाजनक’ बताया तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई ने केंद्रीय बजट को ‘पासा पलटने’ वाला बताया है जबकि कांग्रेस एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कुछ सांसदों ने इसे ‘निराशाजनक’ करार दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने कहा कि बजट ‘पासा पलटने वाला’ है, क्योंकि यह 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर से छूट देकर मध्यम वर्ग को ‘बड़ी राहत’ प्रदान करता है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्टमें कहा, ‘‘यह बजट…
