Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड बंद का जमशेदपुर में व्यापक असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    झारखंड बंद का जमशेदपुर में व्यापक असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झारखंड बंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मंगलवार को झारखंड बंद का जमशेदपुर में व्यापक असर देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बाजारों को बंद कराया। जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह बंद आहूत किया गया था। बंद के दौरान शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। अधिक जानकारी के लिए झारखंड सरकार का आधिकारिक पोर्टल देखें।

    झारखंड बंद को मिला जनसमर्थन

    जमशेदपुर। जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को जमशेदपुर में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर उतरे और बाजारों एवं प्रमुख व्यावसायिक इलाकों का भ्रमण कर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। कई स्थानों पर दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिसके कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में चहल-पहल कम रही।

    जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्रों में घूमकर बंद को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोनारी एवं साकची बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर दुकानदारों से बंद में सहयोग की अपील की। इस दौरान कई दुकानदारों ने स्वस्फूर्त रूप से अपनी दुकानें बंद रखीं। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर में बंद को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर आम जनता में गहरा आक्रोश है। हेमंत सोरेन सरकार पर युवाओं के हितों की अनदेखी करने और आंदोलनरत छात्रों की आवाज को दमन के जरिए दबाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, दुकानदारों, व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के प्रति आभार जताया।

    झारखंड बंद

    वहीं, रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिष्टुपुर मेन रोड पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की और सरकार से छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की मांग की।

    बंद के दौरान जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखने को मिली। बिस्टुपुर में प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, जटाशंकर पांडेय, अमिताभ सेनापति, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा, हरिकिशोर तिवारी, ललन द्विवेदी, सुररंजन राय, माहेश्वर सिंह, राजेश सिंह, तन्मय झा, मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    इस झारखंड बंद ने स्पष्ट कर दिया कि छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट है और सरकार पर दबाव बनाने के लिए सड़क पर उतरने को तैयार है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह लड़ाई युवाओं के भविष्य की है और इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

    छात्र आंदोलन झारखंड बंद भाजपा प्रदर्शन लाठीचार्ज विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनमन परिवार ने शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    Next Article तीसरी सोमवारी 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.