बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये की सालाना आय पर अब नहीं लगेगा कोई कर नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उम्मीदों के अनुरूप मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से कर मुक्त किये जाने की घोषणा की। यह छूट नई आयकर व्यवस्था में दी गयी है। मानक कटौती 75,000 रुपये के साथ नौकरीपेशा लोगों को अब 12.75 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई कर नहीं देना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कर छूट से मध्यम वर्ग के…
Author: Devanand Singh
सरकार निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में नवाचार के लिए 20 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए 20,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आसान ऋण पहुंच के लिए निर्दिष्ट लक्ष्य के साथ निर्यात संवर्धन मिशन शुरू करेगी। सीतारमण ने कहा कि केंद्र उभरते मझोले (टियर-2) शहरों में वैश्विक क्षमता केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा स्थापित करेगा। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के साथ…
सैनी सरकार का वादा कब पूरा होगा, युवा ढूंढ रहे जवाब CET के अंतर्गत होने वाली हरियाणा की 25000 भर्तियां आज तक भी पूरी तरह सीरे नहीं चढ़ी हैं। कॉमर्स ग्रुप (adv 7/2024) के अभ्यर्थी, इन्हीं 25000 में से है जो आज तक बेरोजगार घर बैठे हैं। इलेक्शन के बाद अक्टूबर में, सैनी सरकार ने जब 25000 सीईटी युवाओं को ज्वाइनिंग देने का संकल्प पूरा किया, तब ये 1296 पोस्ट के कैंडिडेट्स ज्वाइनिंग ना मिलने पर बहुत हताश हो गए। दरअसल इस ग्रुप की एक कैटेगरी की पोस्ट (लोवर डिविजन क्लर्क) पर कोर्ट में विवाद होने के कारण,…
‘मेक इन इंडिया’ ‘फेक इन इंडिया’ बन गया, नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘फेक इन इंडिया’ बन गया है और उसका नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि वह किसानों की मांगों और कृषि संबंधी संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों पर पूरी तरह चुप रहीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेक इन इंडिया जो फेक इन इंडिया बन गया था, अब उसका…
सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट, पद्मश्री दुलारी देवी ने भेंट की थी नयी दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली क्रीम कलर की साड़ी पहन कर शनिवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला पूर्ण बजट पेश किया। सीतारमण को यह साड़ी सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी ने उस समय भेंट की थी, जब वह गत वर्ष नवंबर महीने में बिहार के मिथिला क्षेत्र के दौरे पर थीं और इस दौरान वह मिथिला चित्रकला संस्थान गई थीं। लोकप्रिय मधुबनी पेंटिंग को…
सरकार ने 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ‘पीएम धन धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की। इसके तहत कम पैदावार, आधुनिक फसल गहनता और औसत से कम ऋण मानदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया जाएगा। वित्त मंत्री ने अपना लगातार आठवां बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ग्रामीण समृद्धि व लचीला कार्यक्रम शुरू करेगी। …
आपसी विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक की हालत गंभीर.. टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टीनप्लेट चौक के पास देर रात तकरीबन 1 बजे एक युवक मनदीप सिंह बताया जा रहा है उसकी आपसी विवाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दिया गया. वही एक युवक जिसका नाम रॉकी बताया जा रहा है वह गंभीर रूप से घायल से जिसका टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक कार में 3 युवक सवार थे. और फेयरवेल पार्टी से वापस लौट रहे…
कोलकाता में न्यू मार्केट के पास ढाबे में लगी आग कोलकाता: मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में न्यू मार्केट के पास शनिवार सुबह एक ढाबे में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 26 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिस पर नौ बजकर 55 मिनट पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बजट भाषण से पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025-26 का आम बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। केन्द्रीय बजट पेश करने के लिए संसद के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाया। कोई भी शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाये जाने की परंपरा रही है। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘केंद्रीय…
म्यूटेशन के एवज में रिश्वत लेते अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार का वीडियो वायरल राष्ट्र संवाद संवाददाता मोहम्मदगंज: हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहरी गांव की रहने वाली विधवा ऐशुन बीबी से म्यूटेशन के एवज में रिश्वत लेते हुए मोहम्मदगंज अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार का वीडियो वायरल हो गया है।पीड़िता विधवा महिला थी और अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने एक नहीं सुनी और म्यूटेशन करने के लिए 12 हजार रुपये की मांग की। महिला ने किसी तरह 10 हजार रुपये दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।यह पहली बार…
