राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। केरूआडूंगरी पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धोधांगा में सोमवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में बच्चे, महिलाये एवं पुरुष सहित कुल 90 लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान बिरजू हेम्ब्रम को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जिनका आगे निःशुल्क उपचार कराया जाएगा।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए संस्था के सभी पदाधिकारी एवं चिकित्सकीय टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष कुमार मिश्रा (शिक्षक), पंचायत की एक्टिव महिलाओं, विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
केरूआडूंगरी पंचायत ग्रामीणों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

