Author: Devanand Singh

राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले की पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति और हाउसहोल्ड कनेक्शन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सिंगल विलेज स्कीम (SVS) एवं मल्टी विलेज स्कीम (MVS) के तहत छूटे सभी परिवारों को शीघ्र नल-जल योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने अपूर्ण योजनाओं की सूची तैयार कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा। जिन गांवों और टोलों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, उनका भौतिक सत्यापन कर आवश्यक सुधार…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। बांग्ला पंजिका के अनुसार चतुर्थ सोमवार तथा हिन्दी पंचांग के अनुसार द्वितीय सोमवार को माताजी आश्रम हाता के शिव मंदिर में महेश बियानी तथा राजेश के नेतृत्व में शिव जी का बिशेष पूजा, रुद्राभिषेक, भोग, आरती और भंडारा का आयोजन किया गया. सुबह से ही शिव भक्तों द्वारा शिव जी का जलाभिषेक किया गया. सुबह 10 बजे शिव जी का रुद्राभिषेक, भोग आरती की गई. अपरान्ह 1 बजे उपस्थित भक्त जनों को प्रसाद खिलाया गया. इस अबसर पर माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे,चिंतामणि त्रिपाठी,कृष्ण पद मण्डल, पतित पावन दास, अमल बिस्वास, निताई महाकुड़,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया। चौरसिया परिवार गम्हरिया की ओर से रविवार को जगन्नाथपुर के पूंजीडूंगरी स्थित नाग देवता सह गर्भु बाबा मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव की अध्यक्षता चौरसिया परिवार गम्हरिया के अध्यक्ष कैलाश चौरसिया ने किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाज के संरक्षक सुरेश चौरसिया, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद और जमशेदपुर चौरसिया परिवार के अध्यक्ष नरेश मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा नाग देवता चौरसिया परिवार के इष्ट देवता है जिनकी पूजा परिवार की ओर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा काण्ड्रा थाना क्षेत्र के घुटबेड़ा गांव में पेड़ का तना टूटकर रमेश मंडल के घर पर गिर गया, जिससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन संयोगवश किसी को चोट नहीं लगी। सूचना मिलने पर डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद गम्हरिया अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा सावन की दूसरी सोमवारी पर काण्ड्रा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर रहा। जय शनि देव पावन धाम मंदिर परिसर से मां पाउड़ी स्थान स्थित शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में सैकड़ों महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शिव मंदिर पहुंचीं। वहां पवित्र जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र के थाना परिसर शिव मंदिर सावन माह के दुसरे सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी. क्षेत्र में विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डुंगरी शिव मंदिर में रविवार देर रात से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे मंगला आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सुबह 6 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।बहरागोड़ा प्रखण्ड के मधुआबेड़ा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए 12 अगस्त को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो के अनुसार इसमें जिले एवं जमशेदपुर की प्रमुख कंपनियां 1000 से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मोल्डिंग ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, गैस कटर, इलेक्ट्रीशियन, इंजीनियर, सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर, लाइन ऑपरेटर, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, एचआर एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 66 हजार रुपये तक मासिक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सरायकेला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गम्हरिया थाना पुलिस ने आर्का जैन कॉलेज मार्ग से दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के पास से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई थी। इसी दौरान पुलिस निरीक्षक अभय कुमार के नेतृत्व में टीम ने तेज गति से बाइक से गुजर रहे दो संदिग्ध…

Read More

लंबित योजनाओं पर अधिकारियों को फटकार, री-टेंडर कर जल्द काम शुरू कराने का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर परिसदन में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पोटका विधानसभा क्षेत्र की लंबित सड़क योजनाओं की समीक्षा की। दो-दो वर्ष बाद भी कई सड़कों का निर्माण शुरू नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सिरहा कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. को पोटका क्षेत्र की कई सड़क सुदृढ़ीकरण योजनाओं का काम आवंटित किया…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला जिले में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 11 से 14 अगस्त तक जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में योजना की योजना-निर्माण, स्वीकृति, क्रियान्वयन, मजदूरी भुगतान एवं सामाजिक अंकेक्षण समेत विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। 11 अगस्त को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण होगा। इसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक एवं कनीय अभियंता तथा कंप्यूटर सहायक शामिल होंगे। 12 अगस्त को संबंधित प्रखंड कार्यालयों में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसमें मुखिया,…

Read More