जेल से निकलते ही भू माफिया खुर्शीद हसन ने अक्षेस जमशेदपुर के द्वारा सील की गई भवन का सील तोड कर जबरन निर्माण कार्य शूरू किया जमीन पर भवन निर्माण के लिए खुर्शीद हसन मेरी हत्या भी करवा सकता है:अरुण सिंह अरूण सिंह ने बताया कि कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड़ नंबर 4 श्याम पथ में विवादित जमीन पर खुर्शीद हसन एंव उनके गुंडो के द्वारा आज फिर से निर्माण कार्य जारी किया गया आपकों विदित हो कि अक्षेस जमशेदपुर के द्वारा वर्ष 2021मे उक्त भवन को नक्शा विचलन के आरोप की जांच के बाद सील कर दिया गया था।…
Author: Devanand Singh
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. दरअसल यूपी में अब बिना अनुमति के कोई भी जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक लगा दी गई है. अब आयोजकों को पहले इसके लिए परमीशन लेनी होगी. साथ ही आयोजकों को जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के संबंध में एक एफिडेविट भी देना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात भी कही गई है. सीएम ने इस आदेश को जारी करते हुए अफसरों…
पटना. बिहार सरकार ने कोविड टीकाकरण से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वालों को अब किसी भी डोज के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. सरकारी अस्पतालों में कोविड की पहली दो डोज पहले से ही मुफ्त में दी जा रही है. अब टीके की तीसरी डोज यानी प्रिकाशन डोज के लिए भी बिहार के लोगों को कोई पैसा नहीं देना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक के दौरान सोमवार को यह फैसला किया गया. केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की थी, उसके मुताबिक कोविड…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे. मंत्रालय ने कहा कि इस मौके पर 400 रागी (सिख संगीतकार) शबद कीर्तन का गायन करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई राज्यों…
नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मल्टी-लेवल डायरेक्ट मार्केटिंग कंपनी एमवे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी की 757.77 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. एमवे पर मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम का आरोप है. कुर्क की गई संपत्ति में तमिलनाडु के डिंडिगुल जिले में एमवे की फैक्ट्री और जमीन, प्लांट एवं मशीनरी व्हीकल्स, बैंक अकाउंट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं. ईडी ने बताया कि 411.83 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति कुर्क की गई है. इसके अलावा एमवे से जुड़े 36 बैंक अकाउंट्स में जमा 345.94 करोड़ रुपये अटैच किए गए हैं. यह कुर्की प्रिवेंशन ऑफ…
नई दिल्ली. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे. वे अभी थल सेना के उप प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर हैं जो सेना प्रमुख बनेंगे. वर्तमान थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं. जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जा रहा है. सेना प्रमुख के बाद जनरल पांडे सबसे वरिष्ठ अफसर दरअसल, पिछले तीन महीनों के दौरान कुछ सैन्य अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने की वजह से…
नई दिल्ली. दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है. उन पर बिना परमिशन के शोभायात्रा निकालने का आरोप है. पुलिस ने विहिप के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है. इधर, हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम सहित 14 लोगों को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है. बाकी 12 आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा गया है. आरोपी की पत्नी को हिरासत में…
चंडीगढ़. फोन नंबर हो या गाडिय़ों का नंबर, हर आदमी चाहता है कि ये जऱा हटकर हो. इसके लिए लोग गाडिय़ों पर बिल्कुल अलग तरह से नंबर पेंट कराते हैं या फिर थोड़ा ज्यादा पैसे देकर अपना पसंदीदा नंबर रजिस्टर कराते हैं. अब बात अगर कार की हो, तो भी बात समझ में आती है, एक शख्स ने 71 हज़ार की होंडा एक्टिवा पर वीआईपी नंबर लिखवाने के लिए हज़ारों नहीं बल्कि लाखों रुपये देकर नंबर रजिस्टर कराया है. ये कारनामा करने वाला शख्स चंडीगढ़ का है. शख्स को शौक था कि उसकी गाड़ी पर बिल्कुल खास नंबर होना चाहिए.…
अपोलो की एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन प्रीथा रेड्डी को मिलेगा सर जहांगीर घांदी मेडल 23 अप्रैल को एक्सएलआरआइ के 66 वें कन्वोकेशन में इंडस्ट्रियल पीस के लिए मिलेगा सम्मान निजी क्षेत्र में देश की सबसे पुरानी व प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ के 66 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 23 अप्रैल को होगा. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीथा रेड्डी शामिल होंगी. एक्सएलआरआइ से पास आउट होने वाले सभी 497 विद्यार्थियों के बीच वे दीक्षांत भाषण प्रस्तुत करेंगी. साथ ही इस मौके पर उन्हें एक्सएलआरआइ की अोर से वर्ष 2022 का…
साकची में जेड स्टूडियो, ब्रांडेड शोरूम _पुरुषो के परिधान का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काट किया, साकची के हृदयस्थली बाटा चौक के पास स्थापित दुकान में दुकान के ओनर प्रिंस अग्रवाल ने बताया कि यह जेड कम्पनी की ब्रांडेड शोरूम है यहां पुरुषो के लिए जींस, ट्राउजर, शर्ट, टी शर्ट, बांडी, कैजुअल वियर आदि कम रेंज में उपबल्ध रहेंगे, जेड की फ्रेंचाइजी ली गई है जल्द और भी शोरूम जल्द खोले जायेंगे, उद्घाटन के अवसर पर मुकेश अग्रवाल,कमल किशोर अग्रवाल, अमीश अग्रवाल, मोहित मुनका, मोहित साह, अशोक पींचा, मंजय शर्मा आदि उपस्थित थे
