Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम नीतिश कुमार का ऐलान: बिहार में कोरोना की बूस्टर डोज के लिए नहीं लगेगा पैसा, सरकार उठाएगी खर्च
    Breaking News Headlines बिहार

    सीएम नीतिश कुमार का ऐलान: बिहार में कोरोना की बूस्टर डोज के लिए नहीं लगेगा पैसा, सरकार उठाएगी खर्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार सरकार ने कोविड टीकाकरण से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वालों को अब किसी भी डोज के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. सरकारी अस्पतालों में कोविड की पहली दो डोज पहले से ही मुफ्त में दी जा रही है. अब टीके की तीसरी डोज यानी प्रिकाशन डोज के लिए भी बिहार के लोगों को कोई पैसा नहीं देना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक के दौरान सोमवार को यह फैसला किया गया. केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की थी, उसके मुताबिक कोविड टीके की तीसरी डोज के लिए 18 से 59 वर्ष आयु के लोगों को निजी अस्पतालों में शुल्क देकर यह सेवा लेनी थी.

    1314 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार

    कैबिनेट के फैसले के मुताबिक बिहार में कोविड की तीसरी डोज भी 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों के लिए पूरी तरह मुफ्त होगी. इसके लिए पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसके लिए सरकार ने 1314 करोड़ रुपए के अनुमानित व्यय का आकलन किया है. साथ ही तत्काल इसके लिए 583.43 करोड़ रुपए बिहार आकस्मिकता निधि से आवंटित करने का फैसला किया है.

    60 से अधिक वालों को पहले से ही मुफ्त सेवा

    60 से अधिक उम्र वाले आम नागरिकों के साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों और फंट लाइन वर्कर को पहले ही कोविड टीके की तीसरी डोज मुफ्त में दी जा रही है. ऐसे लोग सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीके की प्रिकाशन अथवा बूस्टर डोज ले सकते हैं. 60 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों को फिलहाल निजी टीकाकरण केंद्र में ही बूस्टर डोज लगवाने की व्यवस्था है. कैबिनेट के फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article21 अप्रैल को पीएम मोदी लाल किले से देश को करेंगे संबोधित, सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व का मौका
    Next Article योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में अब बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.