Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में अब बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में अब बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. दरअसल यूपी में अब बिना अनुमति के कोई भी जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक लगा दी गई है. अब आयोजकों को पहले इसके लिए परमीशन लेनी होगी. साथ ही आयोजकों को जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के संबंध में एक एफिडेविट भी देना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात भी कही गई है.

    सीएम ने इस आदेश को जारी करते हुए अफसरों को ये निर्देश भी दिए हैं कि धार्मिक जुलूस की अनुमति उन्हीं आयोजनों को दिए जाएं जो पारंपरिक हों. नए आयोजनों को अभी अनवाश्यक रूप से अनुमति न दी जाए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सीएम ऑफिस की तरफ से ट्विटर पर इस आदेश की एक कॉपी भी जारी की गई है.
    दरअसल पिछले कुछ दिनों में राम नवमी से लेकर नवरात्र तक अलग-अलग राज्यों में धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदू और मुस्लिम में हिंसा के मामले सामने आए हैं. हालांकि उत्तर प्रदेश में अभी तक ऐसी स्थिति बनी नहीं है, लेकिन राज्य सरकार ने एहतियातन ये कदम उठाया है.

    महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया था. इसके तहत अब धार्मिक स्थलों (मंदिर, मस्जिद) पर लाउडस्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से इसकी अनुमति लेना अनिवार्य़ कर दिया है. जो बिना अनुमति इसे बजाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम नीतिश कुमार का ऐलान: बिहार में कोरोना की बूस्टर डोज के लिए नहीं लगेगा पैसा, सरकार उठाएगी खर्च
    Next Article प्रधान शिक्षक बहाली में 8 वर्ष अनुभव की बाध्यता समाप्ति के लिए संघ ने हाई कोर्ट में किया है केस,न्याय की उम्मीद:राजू सिंह

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.