Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए थलसेना प्रमुख, सीडीएस पद की प्रतिस्पर्धा में एमएम नरवणे सबसे आगे
    Breaking News Headlines

    लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए थलसेना प्रमुख, सीडीएस पद की प्रतिस्पर्धा में एमएम नरवणे सबसे आगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे. वे अभी थल सेना के उप प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर हैं जो सेना प्रमुख बनेंगे. वर्तमान थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं. जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जा रहा है.

    सेना प्रमुख के बाद जनरल पांडे सबसे वरिष्ठ अफसर

    दरअसल, पिछले तीन महीनों के दौरान कुछ सैन्य अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने की वजह से ही लेफ्टिनेंट जनरल पांडे सेना प्रमुख के बाद सबसे वरिष्ठ अफसर बने हैं. आर्मी ट्रेनिंग कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला अभी 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त हुए हैं. कुछ अन्य वरिष्ठतम अधिकारी जनवरी के आखिर में सेवानिवृत्त हुए थे. इनमें लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती और लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी शामिल हैं जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए.

    एसएस महल ने ट्रेनिंग कमांड का कार्यभार संभाला

    लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने शिमला स्थित ट्रेनिंग कमांड का कार्यभार संभाला है. वहीं लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोन्नप्पा ने सेना के एडजुटेंट जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल आफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला है.

    सीडीएस का पद रिक्त

    मालूम हो कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की आठ दिसंबर, 2021 को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी तभी से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी सीडीएस का पद रिक्त है. हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक अवार्ड पद्मविभूषण से सम्मानित किया था. जनरल रावत की बेटियों कीर्तिका और तारिणी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, विहिप, बजरंग दल पर एफआईआर, बिना अनुमति निकाली थी शोभायात्रा
    Next Article ईडी की एमवे पर बड़ी कार्रवाई, जब्त की 757 करोड़ की संपत्ति, मेंबरशिप के जरिए धोखाधड़ी का लगा आरोप

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.