Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, विहिप, बजरंग दल पर एफआईआर, बिना अनुमति निकाली थी शोभायात्रा
    Breaking News Headlines

    दिल्ली हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, विहिप, बजरंग दल पर एफआईआर, बिना अनुमति निकाली थी शोभायात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है. उन पर बिना परमिशन के शोभायात्रा निकालने का आरोप है. पुलिस ने विहिप के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है. इधर, हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम सहित 14 लोगों को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है. बाकी 12 आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा गया है.

    आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस पर पथराव
    दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को एक बार फिर पथराव की घटना हुई. दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम वीडियो फुटेज के आधार पर सोनू चिकना की पत्नी को हिरासत में लेने के लिए जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक स्थित मकान में गई थी. उसी दौरान कुछ लोगों ने घरों से पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी. सोनू चिकना वही शख्स है जिसने 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन हिंसा के दौरान फायरिंग की थी. हालांकि, पुलिस ने बताया कि यह एक छोटी सी घटना थी, आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

    अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

    इधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी नजर हैं. कुछ लोग ऐसे हैं जो चाहते हैं कि माहौल न सुधरे. सोशल मीडिया पर ऐसी गलत जानकारी और माहौल बिगाडऩे वाली पोस्ट करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. हमारी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर कोई फैक्ट वैरिफाई करना है, तो आप सीधे पुलिस से बात करिए.

    हिंसा से जुड़े 100 वीडियो सामने आए

    हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित 9 लोग घायल हुए हैं. अब तक इस हिंसा से जुड़े करीब 100 वीडियो सामने आ चुके हैं. इनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर मेदालाल मीणा हिंसा के दौरान वहां सुरक्षा में तैनात थे. उनके हाथ में गोली लगी है. उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों को अलग कर रही थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशौक बड़ी चीज है: 71 हज़ार की स्कूटी पर 15.4 लाख रुपये का वीआईपी नंबर
    Next Article लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए थलसेना प्रमुख, सीडीएस पद की प्रतिस्पर्धा में एमएम नरवणे सबसे आगे

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.