Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य आगाज, उमड़े शिवभक्त
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य आगाज, उमड़े शिवभक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    श्रावणी मेले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लेखक: मृत्युंजय बर्मन

    श्रावणी मेले का भव्य आगाज

    गोइलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उद्घाटन के साथ ही धाम में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी।

    मेले में सोमवारी को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए महादेवशाल सेवा समिति और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीडीओ सह समिति अध्यक्ष विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने समिति पदाधिकारियों के साथ मंदिर एवं मेला परिसर का जायजा लिया। स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। रविवार को सैकड़ों शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया।

    मेले के उद्घाटन से पहले सांसद और विधायक ने मंदिर परिसर में पीसीसी पथ, पेवर्स ब्लॉक, भंडारा कक्ष तथा शौचालय मरम्मत कार्य का भी उद्घाटन किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, सेवा समिति के सचिव रामचंद्र प्रसाद सहित कई सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

    खंडित शिवलिंग की पूजा की है परंपरा

    पहाड़ियों के बीच स्थित महादेवशाल धाम में वर्षों से खंडित शिवलिंग की पूजा होती आ रही है। मान्यता है कि ब्रिटिश शासनकाल में बंगाल नागपुर रेलवे लाइन और सुरंग निर्माण के दौरान एक मजदूर को शिवलिंगनुमा पत्थर मिला था। उसे हटाने के प्रयास में शिवलिंग का हिस्सा टूट गया और ब्रिटिश इंजीनियर रॉबर्ट हैनेरी की मृत्यु हो गई। इसके बाद सुरंग का मार्ग बदलकर वहां मंदिर बनाया गया। सावन में झारखंड के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सावन में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी दिया जाता है।

    श्रावणी मेले
    गोइलकेरा महादेवशाल धाम शिवभक्त श्रावणी मेला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाटिया बस्ती के विकास को लेकर एक्शन मोड में विधायक सरयू राय, पैदल भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं
    Next Article एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    Related Posts

    लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश: ओडिशा पुलिस ने 6 महीने में 17,590 को परिवारों से मिलाया

    August 2, 2026

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    August 2, 2026

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश: ओडिशा पुलिस ने 6 महीने में 17,590 को परिवारों से मिलाया

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

    कलियाडीह नहर हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की महिला की हत्या

    राम मंदिर कैंटीन के भोजन में कॉकरोच मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

    एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य आगाज, सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य आगाज, उमड़े शिवभक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.