एकलब्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल चारू का सांसद एवं विधायकों ने किया उद्घाटन। (चतरा)। एकलब्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल, चारू का भव्य उद्घाटन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सांसद व विधायकों ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जीप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, प्रमुख इंदु कुमारी, मुखिया रवीना देवी, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित, अंचल अधिकारी मनोज कुमार गोप, बीडीओ सुनील प्रकाश, राजेंद्र राम, सुबोध सिंह सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित…
Author: Devanand Singh
सीतारामडेरा :स्कूल जा रही पांच छात्राओं को बाइक सवार ने रौंदा,छात्राएं गंभीर रूप से घायल सीतारामडेरा :स्कूल जा रही पांच छात्राओं को बाइक सवार ने रौंदा,छात्राएं गंभीर रूप से घायल जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत चर्च के समीप स्कूल जा रही पांच छात्राओं को बाइक सवार ने रौंद दिया जिसमे पांचो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई है. आनन- फानन में सभी को एमजीएम अस्पताल लाया गया है. जहां दो छात्राओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायल छात्राओं में अष्टमी कुमारी, शानू कुमारी, रश्मि कुमारी, सुरभि कुमारी और खुशी कुमारी शामिल है. घटना के…
एक काली सुबह ने उजाड़ दिया सब कुछ… आज हम पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी में दिवंगत आर्यन ओम शर्मा जी के घर गए और उनके शोकाकुल परिजनों से मिले। शब्दों में वह पीड़ा व्यक्त करना कठिन है, जो इस परिवार ने झेली है। एक ही दुर्घटना ने न केवल आर्यन को हमसे छीन लिया बल्कि उनकी माता जी को भी जीवन से दूर कर दिया। ये सिर्फ एक हादसा नहीं था, बल्कि एक परिवार की खुशियों का अंत था, एक भविष्य के सुनहरे सपनों का बिखर जाना था। हमारी गहरी संवेदनाएं इस टूटे हुए परिवार के…
उपायुक्त के निर्देशानुसार आर.टी.ई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू 05 से 20 फरवरी तक https://rteeastsinghbhum.com पर जमा करें ऑनलाइन आवेदन जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 05 फरवरी से शुरू कर दी गयी है। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत जिला के गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर अभिवंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लिया जाएगा।…
जादूगोड़ा की बेटी प्रियंका भक्त जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीएड टॉपर बन , राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सम्मानित जादूगोड़ा :यूसिल कर्मी अमियों रंजन की बेटी प्रियंका भक्त जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीएड टॉपर बन जादूगोड़ा का नाम रौशन किया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंगलवार को सिदगोड़ा कॉलेज कैंपस में आयोजित दीक्षित समारोह में गोल्डमेडल , प्रमाण पत्र डिग्री देकर सम्मानित किया। प्रियंका जादूगोड़ा स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में 2015 में मैट्रिक की छात्रा रही हैं। यही से बारहवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा हेतु प्रियंका भक्त ने 2023…
हर हाल में हो गरीबों की सेवा…रघुबर दास शीतला भवन की हुई वार्षिक आम सभा,पवन बने अध्यक्ष जमशेदपुर,4 फरवरी,श्री श्री शीतला भवन/मंदिर की वार्षिक आमसभा का आयोजन भवन परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास शामिल हुए। अध्यक्ष गुरुव साहू ने स्वागत भाषण के माध्यम से आगत अतिथियो का अभिवादन किया। सचिव रवि शंकर पंडित ने तीन वर्षों का प्रतिवेदन आम सभा में प्रस्तुत किया जबकि कोषाध्यक्ष जगदेव साहू ने तीन वर्षों का आय ब्वाय का लेखा जोखा ऑडिट रिपोर्ट के साथ पेश किया जिसका ध्वनिमत से उपहस्ति लोगो ने अनुमोदन कर…
कंठ में पीड़ा सजा के, वेदना को स्वर बना के जो लिखेंगे, आज उसको, सत्य होना ही पड़ेगा अक्षरों के हम नियंता, हम कलम के सारथी हैं युद्ध का हम ही बिगुल हैं, मंदिरों की आरती हैं हम धरा पर आज भी सत्यम-शिवम की अर्चना हैं हम वही जुगनूं कि जिनको रजनियां स्वीकारती हैं हम सदा इतिहास के हर घाव को भरते रहे हैं हम अगर रोएं, समय को साथ रोना ही पड़ेगा हम कथा रामायणों की, धर्म का आलोक हैं हम जो सजी साकेत में उस उर्मिला का शोक हैं हम दिनकरों की उर्वशी के मौन…
बिहार: राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे पटना: लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को पटना पहुंचे। राहुल गांधी यहां के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जगलाल चौधरी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, इससे पहले गांधी कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के घर जा सकते हैं जिनका पुत्र अयान जाहिद खान तीन फरवरी को पटना के गर्दनी बाग इलाके में खान के…
रांची में लाइटिंग टावर गिरने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जिला प्रशासन ने एक ऊंचे लाइटिंग टावर के ढहने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समिति के सदस्यों से घटनास्थल पर जाकर जांच करने और जल्द से जल्द विवरण सौंपने को कहा है। रांची के निकट मंगलवार को एक ऑटो रिक्शा पर…
विभिन्न एम्स में संकाय की कमी चिंताजनक, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें स्वास्थ्य मंत्री: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा में पूछे गए एक लिखित प्रश्न और उसके उत्तर का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में संकाय (फैकल्टी) की भारी कमी है जो बहुत चिंताजनक स्थिति है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कल, राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में…
