राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। प्रखंड के गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम फर्जी तरीके से वंशावली बनाकर जमीन बेचने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मुखिया कार्तिक मुर्मू ने सीओ निकीता बाला, पोटका व थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव कोवाली से मिलकर लिखित शिकायत कर दोषी नामजदों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। मुखिया संघ पोटका का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पानो सरदार के नेतृत्व में सीओ व थाना प्रभारी से मिलकर फर्जी वंशावली बनाने के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। मामले में मुखिया कार्तिक मुर्मू ने कहा कि गुलाम सरवर (कपाली),मो.अकबर(कपाली) तथा सैरुन निशा (पारडीह) ने मौजा गंगाडीह में स्थित खाता संख्या 234 के प्लोट संख्या 174, 180,व 185 में कुल रकवा 182.50 डिसमिल जमीन मुखिया कार्तिक मुर्मू का फर्जी वंशावली बनाकर एनडीआरएस संख्या 528/2026-27 में बिक्री कर धोखाधड़ी किया है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मुखिया के खिलाफ यह एक षड़यंत्र किया गया है। अतः दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाए। इस अवसर पर मुखिया अभिषेक सरदार,मुखिया सिमती सरदार, मुखिया संगीता सरदार, मुखिया सरस्वती मुर्मू, मुखिया असीत सरदार, मुखिया श्रीराम सोरेन , मुखिया बाघराय सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।
फर्जी वंशावली बनाने को लेकर मुखिया संघ ने सीओ को दिया ज्ञापन
Previous Articleयूरेनियम नगरी में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने UCIL को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Next Article टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

