उपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार टाउन हॉल, सिदगोड़ा में मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो, सभी बीडीओ व अन्य स्टेक होल्डर उपस्थित रहे। मिशन वात्सल्य के स्पॉन्सरशिप योजना, फॉस्टर केयर योजना एवं…
Author: Devanand Singh
आजसू पार्टी का संगठन विस्तार को लेकर दलमा हिल टॉप में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय आवश्यक बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता दिनांक 10 फरवरी 2025 को पूर्वी सिंहभूम,पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक निर्मल गेस्ट हाउस जमशेदपुर में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक में आयोजित की हुई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव सभी मंडल अध्यक्ष सचिव के आलावे चयनित पदाधिकारी संग दलमा…
अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया गया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं की जानकारी ली । रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण वर्तमान…
लंबित म्यूटेशन के निष्पादन हेतु सप्ताह में हल्कावार दो दिन कैम्प होगा आयोजित :अपर उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जमीन का म्यूटेशन, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, मयूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, परिसोधन, ऑनलाइन लगान, भू-अधिग्रहण में प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला एवं धालभूम, सभी सीओ, सब रजिस्ट्रार जमशेदपुर, सीआई, हल्का कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे समीक्षा…
आप प्रमुख केजरीवाल ने मतदान किया, लोगों से दिल्ली के विकास के लिए वोट डालने की अपील की नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने बुजुर्ग माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से ‘‘अच्छे स्कूलों, अस्पतालों एवं शहर के विकास’’ के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। नयी दिल्ली सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने…
मां गंगा का आशीर्वाद पाकर असीम शांति और संतोष मिला: संगम में डुबकी के बाद प्रधानमंत्री ने कहा प्रयागराज, पांच फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और कहा कि ‘‘मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मेरे मन को असीम शांति और संतोष मिला।’’ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में स्नान करते समय प्रधानमंत्री को पूरी बांह का केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पायजामा पहने देखा गया। उन्होंने रुद्राक्ष की माला से जाप भी किया। उनके गले में भी रुद्राक्ष की एक माला थी। उन्होंने दूध से गंगा का अभिषेक किया…
मैं दलितों, कमजोर वर्गों को हर संस्था में नेतृत्व की स्थिति में देखना चाहता हूं: राहुल पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशव्यापी जाति आधारित जनगणना की अपनी मांग को दोहराते हुए बुधवार को कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब दलित और कमजोर वर्ग के लोग भारत के हर संस्था में शीर्ष पद संभालेंगे। गांधी ने यहां स्वतंत्रता सेनानी एवं दलित नेता जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में अपने संबोधन में यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) संविधान के खिलाफ हैं क्योंकि संविधान दलितों और वंचितों…
उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में नियुक्ति प्रक्रिया पर बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चौकीदार, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया और नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में योग्यता, अनुभव और…
निर्वासित भारतीयों को लेकर आया अमेरिकी विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा अमृतसर: अमेरिका का एक सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार दोपहर यहां श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान दोपहर 1.55 बजे यहां उतरा। सूत्रों ने बताया कि निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं। निर्वासित लोगों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। इससे पहले की खबरों में दावा किया गया था कि 205…
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे अपराध व चोरी की घटना के संबंध में दिया गया ज्ञापन विगत कुछ महीनो से जमशेदपुर शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन चोरी, डकैती, लूट, छिनताई, हत्या सहित अन्य जघन्य अपराध की घटनाएं घटित हो रही है. हाल के दिनों में जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से चोरी की वारदातें सबसे अधिक सामने आई है. बदमाश चोर जमशेदपुर के विभिन्न सोसाइटीज में बंद फ्लैटों को निशाना बना रहे हैं. लोगों के घरों में घुसकर उनके अलमारी में रखे नगद रुपए व जेवरात की डकैती कर फरार हो जा…
