Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गुरु सुशांत कुमार महापात्र सम्मानित, छऊ के पारंपरिक मुखौटा शिल्प को मिली राष्ट्रीय पहचान

    मृत्युंजय बर्मन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    सरायकेला की धरती पर आकार लेने वाले छऊ के रंगीन मुखौटे ने गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में अपनी अलग पहचान दर्ज कराई। पारंपरिक मुखौटा शिल्प के साधक गुरु सुशांत कुमार महापात्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण करने का क्षण सरायकेला की कला-संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण बन गया।

    सुशांत महापात्र का जीवन छऊ के मुखौटों को समर्पित रहा है। पारिवारिक परंपरा से मिली इस कला को उन्होंने बचपन से साधना शुरू किया। महज आठ वर्ष की उम्र में मुखौटा निर्माण की बारीकियां सीखने वाले सुशांत ने आगे चलकर इस कला को देश-विदेश तक पहुंचाया।

    सरायकेला छऊ में मुखौटा केवल चेहरे को ढकने वाली वस्तु नहीं, बल्कि चरित्र की आत्मा को मंच पर उभारने वाला माध्यम है। आंखों की बनावट, चेहरे की आकृति, रंगों का संयोजन और अलंकरण, हर रेखा एक भाव और चरित्र को व्यक्त करती है। सुशांत महापात्र ने इसी परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    उनके बनाए मुखौटों की पहचान देश से बाहर भी पहुंची। प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं के माध्यम से उन्होंने सरायकेला की इस विशिष्ट कला को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

    विज्ञान भवन में जब राष्ट्रपति के हाथों उन्होंने पुरस्कार ग्रहण किया, तो वह सिर्फ एक कलाकार का सम्मान नहीं था। वह उन अनगिनत हाथों का सम्मान था, जो मिट्टी, कागज, रंग और कल्पना से सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान को चेहरा देते रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं
    Next Article जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    Related Posts

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    फर्जी वंशावली बनाने को लेकर मुखिया संघ ने सीओ को दिया ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.