जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जमशेदपुर की प्रमुख सुवर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। नदी का पानी बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गई है जिससे लोगों को अपने सामान और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। दोनों नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सुवर्णरेखा और खरकई के जलस्तर बढ़ने पर बागबेड़ा, नया बस्ती, कदमा, सोनारी मानगो समेत कई निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच चुका है।
लगातार बारिश और कई डैम के फाटक खोलने के कारण दोनों नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गई है दोनों नदिया अपने खतरे के निशान से काफी ऊपर बढ़ रही है ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में समय रहते प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

