गुवाहाटी. महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और तगड़ा झटका लगा है. उद्धव सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत भी अब बागी एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए हैं. वह रविवार की रात गुवाहाटी पहुंच गए. इसी के साथ शिंदे के पास शिवसेना के 39 विधायकों का समर्थन हो गया है. उदय महाराष्ट्र के आठवें मंत्री हैं, जिन्होंने उद्धव के बजाय शिंदे के साथ जाने का फैसला किया है. हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से ज्यादा मंत्री अब एकनाथ शिंदे के कैंप में हैं. उद्धव के पास महज…
Author: Devanand Singh
दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली आज मानसून के दस्तक देने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जबकि 29 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में 30 जून को तेज बारिश हो सकती है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मानसून के पहुंचने का…
दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी नजर आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 17,073 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 4,34,07,046 हो गए हैं. अगर रविवार को जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो नये मामलों में 45 प्रतिशत का उछाल आया है.वहीं देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और 15,208 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए. इसके साथ ही मौतों और ठीक होने की कुल संख्या 5,25,020 और 4,27,87,606…
दिल्ली. महाराष्ट्र में सियासी घमासान लगातार जारी है, आरोप-प्रत्यारोप और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के नोटिस के बाद अब शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की हैं. इन पर आज सुनवाई होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार इन याचिकाओं में मुख्य तौर पर एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक दल के नेता पद से हटाकर अजय चौधरी की नियुक्ति को चुनौती दी गई है. साथ ही, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर की ओर से 16 बागी विधायकों को जारी किए गए अयोग्यता नोटिस का मामला भी शामिल है. इसके साथ…
जोधपुर. राजस्थान के पाली जिले में मोबाइल बैटरी से खेलते समय ब्लास्ट होने से एक बच्चे की उंगलियां अलग हो गई. जिसके बाद गंभीर हालत में ऑपरेशन कर बच्चे की हथेली को काटकर अलग करना पड़ा. घटना पाली जिले के रायपुर की है, जहां 10 साल का बच्चा एक पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था तभी एक धमाका हुआ, और यह हादसा सामने आया. मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की है. 10 साल का साहिल घर पर मोबाइल की बैटरी से ही खेल रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ. साहिल की मां दौड़ कर आई तो…
मुंबई. आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की. उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, हमारा बच्चा…. जल्द ही आ रहा है. इस तस्वीर में आलिया को अस्पताल के एक बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है. उनके बेड के बगल में कोई बैठा है, जिसकी बैक साइड दिख रही है. संभावित तौर पर यह एक्ट्रेस के पति और एक्टर रणवीर कपूर ही हैं. दोनों एक अल्ट्रासाउंड मशीन के मॉनिटर की तरफ देख रहे हैं.आलिया भट्ट काफी खुश दिख रही हैं.…
बेंगलुरु. मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम रणजी ट्राफी के इतिहास में पहली बार खिताब जीतने में कायमाब रही है. बेंगलुरू के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मध्य प्रदेश की रणजी टीम ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से मात दी. रविवार को रणजी ट्राफी फाइनल 2022 का पांचवां दिन रहा. मुंबई की टीम ने पहली पारी में 374 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने तीन शतकीय पारियों की बदौलत 536 रन बनाए और 162 रनों की बढ़त हासिल कर ली. जवाब…
जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात। जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा मंडल के हरिजन उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 21, 22, 25, 26 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कमेटी के सदस्यों के संग आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ को सामूहिक…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी एवं गदरा में 5 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा आनंद मार्ग जागृति एवं सोनारी कबीर मंदिर के पास में मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 50 से भी ज्यादा लोगों के आंखों का जांच हुआ और ग्रामीणों के बीच एवं उन ग्रामीणों के बीच लगभग 50 से भी ज्यादा फलदार पौधों का वितरण किया गया जिसमें कटहल ,जामुन, आंवला, अमरूद ,काजू तथा अन्य तरह के पौधे भी 5 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय…
गायत्री परिवार नवयुग दल का 49वां रक्तदान शिविर संपन्न हुआ जमशेदपुर । नवयुगदल (युवा प्रकोष्ठ)गायत्री परिवार टाटानगर द्वारा 49 वाँ रक्तदान शिविर स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण जी की पुण्य स्मृति में उनके धर्मपत्नि श्रीमती जयंती देवी के सौजन्य से जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित किया गया । सर्वप्रथम प्रातः 7:00 बजे से सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व शांति की मंगल कामना के साथ गायत्री हवन यज्ञ किया गया । इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे से दीप प्रज्वलन एवं देव आवाहन के साथ रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री मंगल कालिंदी , विधायक जुगसलाई विधानसभा ,सम्मानित…
